Netflix का चाहिए फ्री सब्सक्रिप्शन? तो Jio, Airtel और Vi के ये प्लांस हैं बेस्ट ऑप्शन

Recharge Plans with Free Netflix: आजकल टेलीकॉम कंपनियां कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ Netflix और अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स के सबसक्रिप्शन फ्री में देती है. अगर आप भी ऐसे ही किसी प्लान की तलाश में हैं तो फिर आपके लिए ये खबर है.

Recharge Plans with Free Netflix: आजकल टेलिकॉम कंपनियां अपने-अपने रिचार्ज प्लांस के साथ एंटरटेनमेंट का फूल डोज भी देती है. मंथली से लेकर एनुअल प्लान में Jio Hotstar से लेकर Netflix और Amazon Prime जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स के फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है. अगर आप भी फ्री सब्सक्रिप्शन वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा के साथ OTT प्लेटफॉर्म्स के फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलें, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको Airtel, Jio और Vi के कुछ ऐसे प्लांस के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

यह भी पढ़ें: BSNL का मदर्स डे पर तोहफा, बढ़ा दी इन दो प्लान्स की वैलिडिटी, जल्दी करिए ऑफर बस 14 मई तक

Jio का 1299 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक खास प्लान ऑफर करती है. इस प्लान की कीमत 1299 रुपये है. यूजर्स को इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें यूजर्स को हर दिन अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 2GB डेटा और डेली के 100 फ्री SMS मिलेंगे. इसके अलावा यूजर्स को Netflix का मोबाइल सब्सक्रिप्शन बिल्कुल 84 दिनों के लिए फ्री मिलने वाला है. इतना ही नहीं, JioTV और JioCinema के फ्री एक्सेस का भी यूजर्स मजा ले सकेंगे.

Airtel का 1798 रुपये का प्लान

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो की तरह एयरटेल (Airtel)भी अपने यूजर्स को बेनेफिट्स से भरे रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. जिसमें से एक है Airtel का 1798 रुपये का रिचार्ज प्लान. इसमें यूजर्स को 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 3GB डेटा और डेली के 100 फ्री SMS मिलेंगे. इसके अलावा यूजर्स को Netflix का Basic सब्सक्रिप्शन बिल्कुल 84 दिनों के लिए फ्री मिलने वाला है. जिससे एयरटेल यूजर्स मोबाइल के साथ-साथ टीवी या लैपटॉप पर भी Netflix के फ्री सब्सक्रिप्शन का मजा ले सकेंगे.

Vi का 1599 रुपये का प्लान

Vodafone-idea कि बात करें तो Vi अपने यूजर्स को 1599 रुपये का एक रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. जिसमें यूजर्स को 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 2.5GB डेटा और डेली के 100 फ्री SMS मिलेंगे. साथ में Vi के इस प्लान में यूजर्स को Netflix का फ्री Basic सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. इस प्लान में यूजर्स के लिए वीकली डेटा रोलओवर का फीचर भी शामिल है. जिसमें यूजर्स अपने बचे हुए डेटा का इस्तेमाल अगले हफ्ते कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >