₹20999 में आया Realme का नया फोन, 8000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स

Realme Narzo 100x 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है. नए 5G स्मार्टफोन में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 चिपसेट, 50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. जानें इसकी कीमत और पूरी डिटेल.

Realme ने आज भारतीय बाजार में अपना नया Realme Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे कंपनी इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है. इसके अलावा फोन में 144Hz डिस्प्ले, MediaTek प्रोसेसर और AI फीचर्स भी दिए गए हैं. आइए जानते हैं इसमें और क्य-क्या फीचर्स मिलेंगे और क्या है इसकी कीमत.

भारत में कीमत और उपलब्धता

Realme Narzo 100x 5G को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत-

  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये
  • 6GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है.

Realme के इस नये स्मार्टफोन की पहली सेल 22 जुलाई 2026 से शुरू होगी. लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, 500 रुपये का कूपन और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा. इच्छुक ग्राहक इसे Amazon और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे.

मिलेगा बड़ा और स्मूद डिस्प्ले

Realme Narzo 100x 5G में 6.8 इंच का Ultra-Bright LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसके साथ DC Dimming तकनीक दी गई है, जिससे कम रोशनी में भी स्क्रीन आंखों पर कम असर डालती है. फोन में बेहतर ऑडियो के लिए Super Linear Speaker भी मिलता है.

दमदार परफॉर्मेंस के लिए MediaTek प्रोसेसर

फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5300mm² AirFlow Vapour Chamber Cooling System दिया गया है.

8000mAh की बड़ी बैटरी

Realme Narzo 100x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी है. फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बड़ी बैटरी भी कम समय में चार्ज हो जाती है.

कैमरा और AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान बनाते हैं.

सॉफ्टवेयर और कलर ऑप्शन

Realme Narzo 100x 5G Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है. कंपनी का दावा है कि फोन 4 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देगा. यह स्मार्टफोन Midnight Black और Flash Orange जैसे दो रंगों में उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Max लॉन्च: 7100mAh बैटरी और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाले फोन की जानें कीमत और फीचर्स


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >