15 हजार रुपये से कम में आया Realme C83 5G, फीचर्स से जानें कितना पैसा वसूल

Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है. अच्छी बात ये है कि इस फोन में कई दमदार फीचर्स होने के बावजूद इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹13,499 रखी गई है.

Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन C83 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है. खास बात यह है कि इस फोन को 15,000 रुपये से कम की कीमत वाले सेगमेंट में लाया गया है. यहां इसका मुकाबला iQOO Z10x, Poco M7 Pro और Motorola G35 जैसे फोनों से होने वाला है. आइए अब जान लेते हैं Realme C83 5G में हमें क्या-क्या खास मिलने वाला है.

Realme C83 5G के फीचर्स

फोन में 6.7-इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन में IP64 रेटिंग दी गई है. इससे यह धूल और हल्की बारिश या पानी के छींटों से सेफ रह सकता है. इसके साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी मिलता है, जो फोन को गलती से गिर जाने पर एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन देता है.

परफॉर्मेंस के मामले में भी Realme C83 5G पीछे नहीं है. इसमें 6nm MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. यह रोजमर्रा के काम और गेमिंग दोनों को अच्छे से संभाल सकता है. फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. खास बात यह है कि इसमें 5334mm² का वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.

Realme C83 5G में कंपनी ने कई दिलचस्प फीचर्स दिए हैं. यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड realme UI 7.0 पर चलता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 4 साल तक स्मूद और ऑप्टिमाइज्ड परफॉर्मेंस देता रहेगा.

बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी Titan बैटरी दी गई है. इसके साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और खास बात यह है कि फोन में 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का AI रियर कैमरा दिया गया है. वहीं सामने की तरफ वॉटरड्रॉप नॉच के अंदर 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है

फोन का वजन करीब 212 ग्राम है. इसमें 300% सुपर वॉल्यूम स्पीकर दिया गया है, जो तेज और साफ ऑडियो का एक्सपीरियंस देता है. साथ ही, सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और तेज इंटरनेट के लिए 5G कनेक्टिविटी भी मिलती है.

Realme C83 5G की कीमत

इसकी कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 13,499 रुपये रखी गई है. वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,499 रुपये में मिलता है. जबकि 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 17,499 रुपये में उपलब्ध है. खास बात यह है कि लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है.

यह भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Fusion की हुई एंट्री, कीमत 26,999 रुपये से शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >