अगर आप बड़ी बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Realme ने आपके लिए नया ऑप्शन पेश कर दिया है. कंपनी ने आज भारत में Realme C100x लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन में आता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है 8,000mAh की दमदार बैटरी. इसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 17 घंटे से ज्यादा नेविगेशन का साथ देती है. आइए एक नजर डालते हैं फोन के फीचर्स और प्राइस पर.
Realme C100x: कीमत
- भारत में इसकी 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये रखी गई है. आप इस फोन को Deepblue Tides और Golden Coast जैसे दो शानदार कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.
Realme C100x: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
- फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन का डिस्प्ले 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस (HBM) और Panda-MN228 ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है.
- परफॉर्मेंस की बात करें तो Realme C100x में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Arm Mali-G57 GPU मिलता है.
- यह फोन 4GB LPDDR4X रैम और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज से लैस है. वहीं, सॉफ्टवेयर के लिए इसमें Android 16 पर बेस्ड Realme UI मिलता है.
- इसमें AI सपोर्ट वाला 50MP का कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
- मजबूती के मामले में भी यह फोन अच्छा साबित होता है, क्योंकि इसे MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिला है. साथ ही, IP64 रेटिंग की वजह से यह धूल और पानी की हल्की छींटों से भी सेफ रहता है.
- कनेक्टिविटी की बात करें तो Realme C100x में Bluetooth 5.2, Wi-Fi 5, GPS, GLONASS, BDS, Galileo, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: 6500mAh बैटरी के साथ आया Vivo T5 Lite 5G, जानें फीचर्स और कीमत
