Ratan Tata की कंपनी रोकेगी Mukesh Ambani की JIO का विजय रथ, Airtel भी टेंशन में

Ratan Tata vs Mukesh Ambani: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 15,000 करोड़ रुपये की बड़ी डील की है. इसके तहत पूरे भारत के 1000 गांवों तक 4G इंटरनेट सेवाएं पहुंचाने की योजना है. जाहिर है कि इससे रिलायंस जियो और एयरटेल को टेंशन होगी-

Ratan Tata vs Mukesh Ambani: टेलीकॉम कंपनियों ने इस महीने की शुरुआत में अपने टैरिफ बढ़ाकर यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस मुद्दे पर जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वीआई (VI) की खूब खिंचाई की और बीएसएनएल (BSNL) की घर वापसी का ट्रेंड भी चलाया. बात सिर्फ यहीं नहीं रुकी, महंगे रीचार्ज प्लान से त्रस्त हजारों लोग हर दिन अपने सिम बीएसएनएल में पोर्ट (BSNL Port) करा रहे हैं. बीएसएनएल के रीचार्ज प्लान्स फिलहाल बाकी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले सस्ते हैं. यही वजह है कि यह चलन तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच देश के शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) के टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने 15,000 करोड़ रुपये की बड़ी डील (TCS BSNL DEAL) की है. इसके तहत पूरे भारत के 1000 गांवों तक 4G इंटरनेट सेवाएं पहुंचाने की योजना है. जाहिर सी बात है कि इस बात से रिलायंस जियो और एयरटेल को टेंशन हो ही जाएगी.

टेलीकॉम सेक्टर में होगी हलचल

बीएसएनएल और टीसीएस की डील जियो और एयरटेल के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. हाल ही में मुकेश अंबानी की जियो और भारती मित्तल की एयरटेल सहित प्रमुख निजी टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज प्लान महंगे होने के ठीक बाद बीएसएनएल और टीसीएस की यह डील भारतीय दूरसंचार जगत में हलचल पैदा करेगी. सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी के साथ मिलकर टाटा समूह भारत भर के 1,000 गांवों में 4 जी इंटरनेट सेवाएं लाने की योजना बना रहे हैं और यह संभावित रूप से लोगों को जियो और एयरटेल का एक मजबूत विकल्प प्रदान करने में सक्षम होगा.

Jio Airtel Vi के टैरिफ हुए महंगे, तो BSNL के आये अच्छे दिन, ऐसे पोर्ट कराएं सिम

Jio Recharge आज से हो गया महंगा, जानिए कितना बढ़ा आपकी जेब पर बोझ

Airtel Recharge हो गया आज से महंगा, कितना बढ़ गया आपकी जेब पर बोझ?

Vi New Tariff: आज से 600 रुपये तक महंगे हो गए वोडाफोन-आइडिया के प्लान्स, देखें नयी प्राइस लिस्ट

फास्ट इंटरनेट ऐक्सेस बढ़ाने से कहीं आगे की है यह डील

टाटा और बीएसएनल की यह डील केवल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर प्लैटफॉर्म तक ही सीमित न होकर यह कहीं आगे तक की है. टीसीएस कंपनी भारत के चार क्षेत्रों में डेटा सेंटर भी बना रही है, जो देश के 4जी इंफ्रास्ट्रक्चर को अगले लेवल तक पहुंचाएगा. यह डेवेलपमेंट मौजूदा समय में मार्केट के टॉप लीडर्स को चैलेंज करते हुए तेज और अधिक विश्वसनीय इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने को भी तैयार और तत्पर है. दूरसंचार बाजार पर इस डील का प्रभाव हम कुछ ऐसे समझ सकते हैं कि वर्तमान में जियो और एयरटेल 4जी इंटरनेट बाजार पर छाए हैं. ऐसे में अगर बीएसएनएल इस डील का प्रभावी रूप से लाभ उठाये, तो उसके पास जियो और एयरटेल के इस वर्चस्व को खत्म करने का अवसर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >