Swiggy-Zomato की खटिया खड़ी करने आया Rapido का फूड डिलीवरी ऐप, सस्ते में घर पहुंचेगा अब खाना

Ownly: रैपिडो ने अब फूड डिलीवरी के सेक्टर में कदम रख दिया है. कंपनी का नया ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है. फिलहाल यह सर्विस कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में शुरू की गई है, जहां यूजर्स कम कीमत में ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकते हैं.

Ownly App: राइड प्रोवाइड करने वाला प्लेटफॉर्म Rapido ने भारत में अपना नया फूड डिलीवरी ऐप Ownly लॉन्च कर दिया है. Swiggy और Zomato को टक्कर देने के मकसद से कंपनी ने इस सर्विस का बीटा ट्रायल शुरू किया है, जिसकी शुरुआत बेंगलुरु से हुई है. पहले से ही एक लोकप्रिय राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म अब फूड डिलीवरी के सेक्टर में भी कदम रख रहा है.

फिलहाल ट्रायल के तहत यह सेवा बेंगलुरु के चुनिंदा इलाकों जैसे बायरासंद्रा, तावरेकरे, मांडीवाला (बाटम) लेआउट, होसुर सरजापुरा रोड (हसर) लेआउट और कोरमंगला में उपलब्ध कराई जा रही है. उम्मीद है कि यह पहल मौजूदा दिग्गज कंपनियों के लिए कड़ी चुनौती साबित होगी.

गूगल प्ले स्टोर पर आया Ownly

जानकारी के अनुसार, Rapido का Ownly ऐप अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Google Play पर मौजूद है. फिलहाल, यह ऐप Apple App Store पर नहीं आया है. कंपनी दावा कर रही है कि यह प्लेटफॉर्म आसपास के रेस्टोरेंट से Swiggy और Zomato की तुलना में लगभग 15% कम दाम पर फूड डिलीवरी कर रहा है. 

खास बात यह है कि Ownly रेस्टोरेंट से कोई कमीशन नहीं वसूलता, जबकि Swiggy और Zomato जैसे प्लेटफॉर्म 30% तक कमीशन लेते हैं. इसके बजाय, Rapido पर ऑर्डर एक फिक्स चार्ज करता है. इस ऐप की खासियत यह भी है कि इस ऐप के जरिए आप कम से कम चार मील्स सिर्फ 150 रुपये या उससे कम कीमत पर मंगा सकते हैं.

क्या रहेंगे डिलीवरी चार्जेस

  • 100 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर 25 रुपये डिलीवरी चार्ज.
  • 4 किमी के अंदर के छोटे ऑर्डर पर 20 रुपये डिलीवरी चार्ज.
  • कोई प्लेटफॉर्म फीस, पैकेजिंग चार्ज, या एक्स्ट्रा हिडन कॉस्ट नहीं होगी.

Swiggy और Zomato को मिलेगी टक्कर

इस लॉन्च के बाद Rapido का सीधा टक्कर अब Swiggy और Zomato से होगा. यह दोनों कंपनियां फिलहाल देश के सबसे बड़े फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म माने जाते हैं. हालांकि, इस बाजार में पहले भी कई कंपनियों ने कदम रखा है, लेकिन अब तक कोई भी इस डुओपॉली को तोड़ने में सफल नहीं हो सका है.

यह भी पढ़ें: Swiggy-Zomato Scam: QR कोड से पेमेंट लेकर ठग रहे डिलीवरी बॉय, वायरल वीडियो ने खोली पोल

यह भी पढ़ें: Airtel यूजर्स को मिल रहा है नकली Perplexity Pro? कंपनी ने तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >