Raksha Bandhan Gift Idea: जब बहन को देंगे ये गैजेट्स, तो चेहरे पर आएगी मुस्कान और कहेंगी- ‘वाह भाई हो तो ऐसा!’

Raksha Bandhan Gift Idea: इस साल राखी 9 अगस्त को मनाया जाएगा. राखी खास भाई- बहनों का त्योहार है. ऐसे में अगर आप भी अपनी बहन को कुछ खास गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए बहन को देने के लिए कुछ ऐसे खास गिफ्ट ऑप्शनस लेकर आए हैं, जिसे देने के बाद आपकी बहन खुशी से झूम उठेगी.

Raksha Bandhan Gift Idea: कुछ ही दिनों में भाई-बहन का खास त्योहार रक्षाबंधन आने वाला है. 9 अगस्त को राखी का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और उनसे हमेशा रक्षा करने का वादा लेती है. वहीं, भाई इस खास मौके पर अपनी बहनों को अच्छे-अच्छे तोहफे देते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी बहन को गिफ्ट देने के लिए बेहतरीन ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. क्योंकि, आज हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज देने वाले हैं, जिससे आपकी बहन खुश हो जाएगी. तो फिर चलते हैं जानते हैं इन खास गिफ्ट ऑप्शनस के बारे में.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Gift Ideas: राखी पर बहन को दें खास गैजेट्स का तोहफा, स्टाइल के साथ मिलेगा सेफ्टी का टच

स्मार्टवॉच | Smartwatches

अगर आप इस रक्षाबंधन कम बजट में एक बढ़िया और स्टाइलिश गिफ्ट चाहते हैं तो स्मार्टवॉच उसमें एकदम फिट बैठता है. स्मार्टवॉच सिर्फ टाइम और स्टाइल देखने के लिए ही नहीं बल्कि आपकी बहन की हेल्थ और फिटनेस पर भी नजर रहेगा. आज कई सारे ऐसे स्मार्टवॉच आने लगे हैं, जो स्टेप कांउट करने से लेकर हर्ट रेट, ब्लड शुगर लेवल सबको ट्रैक करते हैं. ऐसे में आप अमेजन या फ्लिपकार्ट से बेहतरीन फीचर्स वाले स्मार्टवॉच ऑर्डर कर सकते हैं. ये स्मार्टवॉच आपको 1500 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएंगे.

ईयरबड्स | Earbuds

आप अपनी बहन गाना सुनने की शौकीन हैं तो आप उन्हें ईयरबड्स भी गिफ्ट कर सकते हैं. 1000-2000 रुपये के बजट में ये भी एक अच्छा ऑप्शन है. boAt से लेकर Noise, realme और OnePlus के ईयरबड्स 2000 रुपये के बजट में हाई-क्वालिटी साउंड सपोर्ट के साथ आते हैं . ऐसे में आप इन्हें अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं.

स्मार्टफोन्स |Smartphones

अगर आपकी बहन ने अभी-अभी कॉलेज जाना शुरू किया है, तो आप उसे एक बजट स्मार्टफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं. आजकल 10 हजार रुपये के बजट में कई ऐसे स्मार्टफोन्स आने लगे हैं, जिसमें कई सारे बढ़िया फीचर्स मिल रहे हैं. Motorola से लेकर POCO तक के कई स्मार्टफोन ऐसे हैं, जिनकी कीमत 10 हजार से भी कम है. ऐसे में आप अमेजन या फ्लिपकार्ट से स्मार्टफोन ऑर्डर कर सकते हैं. इन प्लेटफॉर्म्स पर आपको डिस्काउंट भी मिल जाएंगे.

पोलरॉइड कैमरा | Polaroid Camera

अगर आपकी बहन भी फोटोग्राफी की शौकीन हैं तो फिर आप उन्हें Polaroid Camera गिफ्ट कर सकते हैं. Polaroid Camera आपको 5 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएंगे. अगर आप Polaroid Camera आपकी बहन को गिफ्ट करते हैं तो आपकी बहन इसे देखकर वाकई खुश होने वाली है. क्योंकि, वह कहीं भी कभी भी इसे अपने साथ ले जा सकती है और अपनी यादों को फोटो में कैद कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Friendship Day Gift Ideas: भूल न जाएं दोस्ती का फर्ज, दोस्त को दें ये बेस्ट गैजेट, सस्ते में बन जाएगा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >