Raksha Bandhan Gift Idea: राखी पर बहन को देना है गिफ्ट? तो 1000 रुपये में ये स्मार्टवॉच हैं बेस्ट ऑप्शन

Raksha Bandhan Gift Idea: अगर आप भी राखी पर अपनी बहन को बजट में गिफ्ट देने के लिए ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे स्मार्टवॉच के ऑप्शनस लेकर आए हैं, जिसकी कीमत ज्यादा नहीं बस 1000 रुपये है. बजट में होने के साथ-साथ ये स्मार्टवॉच स्टाइलिश और फीचर्स से लैस भी है. ऐसे में ये आपकी बहन को काफी पसंद भी आएंगे.

Raksha Bandhan Gift Idea: रक्षाबंधन का त्योहार को आने में बस 2 से 3 दिन ही बचे हैं. ऐसे में अगर आप अब तक नहीं सोच पाए हैं कि बहन को गिफ्ट क्या देना है, तो फिर टेंशन मत लें. आज हम आपके लिए लाए हैं एक से बढ़कर स्मार्टवॉच के ऑप्शन. ये आपके बजट के हिसाब से परफेक्ट भी रहेगा और आपकी बहन को पसंद भी आएगा. इसके अलावा स्टाइलिश होने के साथ-साथ ये स्मार्टवॉच आपकी बहन के हेल्थ और फिटनेस का भी ख्याल रखेंगा. तो चलिए डालते हैं एक नजर इन बेहतरीन ऑप्शनस पर.

boAt Wave Call 2

1000 रुपये के बजट में boAt का Wave Call 2 स्मार्टवॉच राखी पर बहन को देने के लिए सबसे बढ़िया गिफ्ट होगा. इस स्मार्टवॉच में 1.83 इंच की HD डिस्प्ले मिलेगी. डिस्प्ले में 500nits का पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलेगा, जिससे बाहर भी डिस्प्ले देखने में परेशानी नहीं होगी। इस स्मार्टवॉच में Bluetooth कॉलिंग से लेकर फंक्शनल क्राउन और क्लाउड वॉच फेसेज जैसे स्मार्ट फीचर्स हैं. इसके अलावा यह IP68 रेटिंग से भी लैस है. जिससे इस पर धूल-पानी पड़ने से कोई भी नुकसान नहीं होगा. स्टाइलिश लुक होने के साथ-साथ यह स्मार्टवॉच आपकी बहन की हार्ट रेट, SpO₂ और BP रेट को भी मॉनिटर करेगा. इसके अलावा इसमें 100+ स्पोर्ट्स मोड्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Boat wave call 2

Noise Pulse 2 Max

boAt के अलावा आप Noise के स्मार्टवॉच को भी ऑप्शन में रख सकते हैं. Noise का Pulse 2 Max आपकी बहन को काफी पसंद आएंगे. इस स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का डिस्प्ले है, जो 550 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसमें Bluetooth कॉलिंग से लेकर Smart DND और 100 स्पोर्ट्स मोड्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 10 दिन के बैटरी बैकअप के साथ हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मिलते हैं. इसकी कीमत अमेजन पर 999 रुपये है.

Noise pulse 2 max

Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus Smart Watch

Fire-Boltt के स्मार्टवॉच भी दिखने में काफी स्टाइलिश होते हैं. ऐसे में आप Fire-Boltt के Ninja Call Pro Plus Smart Watch को भी ऑप्शन में रख सकते हैं. इस स्मार्टवॉच में 1.83 इंच की HD डिस्प्ले है. Bluetooth कॉलिंग से लेकर AI वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत अमेजन पर सिर्फ 999 रुपये है.

Fire-boltt ninja call pro plus smart watch

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Gift Idea: जब बहन को देंगे ये गैजेट्स, तो चेहरे पर आएगी मुस्कान और कहेंगी- ‘वाह भाई हो तो ऐसा!’

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Gift Idea: सस्ते में निपटना है, तो बहन को गिफ्ट करें Samsung का ये लेटेस्ट फोन, यहां मिल रही बेस्ट डील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >