RailOne ऐप से टिकट बुकिंग करने पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें कैसे उठाएं लाभ

RailOne App: भारतीय रेलवे ने हाल ही में यात्रियों की सुविधा के लिए RailOne ऐप लॉन्च किया है. इस एक ही प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को कुल 9 प्रमुख सुविधाएं मिलती है. RailOne ऐप में R-Wallet की सुविधा भी दी गई है. इसकी मदद से अगर आप रिजर्वेशन टिकट, जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट खरीदते है तो आपको 3% तक की छूट मिल सकती है.

RailOne App: आप भी आए दिन कहीं न कहीं सफर के लिए ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब तक आपको ट्रेन टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब यात्रियों के पास एक नया और आसान विकल्प मौजूद है. हम बात कर रहे हैं ‘RailOne’ ऐप की. भारतीय रेलवे ने हाल ही में ‘RailOne’ नाम से एक नया ऑल-इन-वन मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए आप टिकट बुकिंग से लेकर रिफंड जैसी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.

खास बात यह है कि फिलहाल इस ऐप से टिकट बुक करने पर अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है. आइए आपको विस्तार से बताते हैं कैसे आप भी इस ऐप का इस्तेमाल कर के टिकट बुकिंग पर डिस्काउंट पा सकते हैं.

टिकट बुकिंग पर मिल रहा है खास डिस्काउंट

इस ऐप में R-Wallet नाम की डिजिटल वॉलेट यूजर्स को मिलता है. इसकी मदद से यूजर्स रिजर्वेशन टिकट, जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकते हैं. यदि आप अनरिजर्व (अनारक्षित) और प्लेटफॉर्म टिकट की खरीदारी के दौरान R-Wallet का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 3% तक की छूट मिल सकती है. इस  ऐप का इस्तेमाल कर के आप टिकट बुक पर कुछ पैसे बचा सकते हैं.

RailOne ऐप की खासियतें

RailOne ऐप को इस तरह तैयार किया गया है कि यह यात्रियों को सरल, साफ और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देता है. इस एक ही प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को कुल 9 प्रमुख सुविधाएं मिलेंगी. IRCTC से आरक्षित टिकट की बुकिंग, UTS से अनारक्षित टिकट लेना, प्लेटफॉर्म टिकट बुक करना, PNR और लाइव ट्रेन स्टेटस चेक करना, कोच की स्थिति जानना, Rail Madad के माध्यम से शिकायत दर्ज और ट्रैक करना, यात्रा के बाद फीडबैक देना, रेलवे का R-Wallet उपयोग करना और Biometric या mPIN लॉगिन जैसे विकल्प इस ऐप में शामिल किये गए हैं.

FREE राशन हो जाएगा बंद! बिना देर किए कर लें e-KYC, घर बैठे मोबाइल से करने का जानें तरीका

पुराने कपड़े लाओ और ब्रांडेड कपड़े ले जाओ! मुकेश अंबानी लेकर आए नया ऑफर, जानिए कैसे उठाए फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >