ChatGPT से पूछे ये सवाल आपको भारत में कानूनी मुसीबत में डाल सकते हैं

जानिए किन सवालों को ChatGPT पर पूछना भारत में गैरकानूनी है. बचें कानूनी मुसीबत से और करें AI का सुरक्षित उपयोग

ChatGPT एक लोकप्रिय जनरेटिव AI प्लेटफॉर्म है, जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था. यह यूजर्स को इंटरएक्टिव बातचीत का अनुभव देता है, लेकिन कुछ सवाल ऐसे हैं जिन्हें पूछना न सिर्फ अनैतिक है बल्कि भारत में कानूनी रूप से दंडनीय भी हो सकता है. इस लेख में हम बताएंगे कि किन सवालों से बचना चाहिए ताकि आप किसी कानूनी पचड़े में न फसें.

ChatGPT क्या है और इसके विकल्प कौन-कौन से हैं?

ChatGPT एक AI आधारित चैटबॉट है जो यूजर्स के सवालों का जवाब देता है. इसके विकल्पों में Gemini AI और अन्य जनरेटिव AI प्लेटफॉर्म शामिल हैं. हालांकि, इन सभी का उपयोग करते समय जिम्मेदारी जरूरी है.

किन सवालों से बचना चाहिए?

भारत में निम्नलिखित सवाल पूछना गैरकानूनी माना जा सकता है:

  • बम या विस्फोटक बनाने की विधि पूछना
  • यौन या आपत्तिजनक सामग्री से जुड़ी जानकारी मांगना
  • भारतीय कानूनों को तोड़ने के तरीके पूछना
  • ड्रग्स, हैकिंग, आत्महत्या या हिंसा से जुड़े सवाल पूछना

ऐसे सवाल न सिर्फ ChatGPT की पॉलिसी के खिलाफ हैं, बल्कि IPC और IT एक्ट के तहत सज़ा भी हो सकती है.

ChatGPT का सुरक्षित उपयोग कैसे करें?

  • हमेशा जिम्मेदारी से सवाल पूछें
  • कानूनी, शैक्षणिक या सामान्य जानकारी तक सीमित रहें
  • संवेदनशील या गैरकानूनी विषयों से बचें
  • ChatGPT को कानूनी सलाह का स्रोत न समझें

ChatGPT Questions: FAQs

Q1: क्या ChatGPT से बम बनाने की जानकारी पूछना अपराध है?

हा, यह भारत में गंभीर अपराध माना जाता है.

Q2: क्या ChatGPT पर यौन सामग्री पूछना गलत है?

बिलकुल, यह प्लेटफॉर्म की गाइडलाइन और भारतीय कानून दोनों के खिलाफ है.

Q3: क्या ChatGPT से कानून तोड़ने के तरीके पूछ सकते हैं?

नहीं, ऐसा करना आपको जेल तक पहुचा सकता है.

AI का नया रोल, अब स्टॉक मार्केट में भी ChatGPT, लेकिन कितना सेफ है ये ट्रेंड?

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Pulse फीचर, जानिए कैसे और कौन कर सकता है इस्तेमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >