Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025 Result: करोड़ों के इनाम किसके नाम? कल होगा रिजल्ट का ऐलान, यहां दे���ें

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025 Result: दीवाली के मौके पर पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग ने पंजाब स्टेट दिवाली बंपर 2025 लॉन्च की है. इस बार सिर्फ 500 रुपये का टिकट खरीदकर आप 1,000 रुपये से लेकर 11 करोड़ रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं. इस साल का पहला पुरस्कार 11 करोड़ रुपये का है.

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025 Result: पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग अपने शानदार बंपर लॉटरी स्कीम्स के लिए जाना जाता है, जो भारी इनाम और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के लिए मशहूर हैं. त्योहारों के मौके पर विभाग ने पंजाब स्टेट दिवाली बंपर 2025 लॉन्च की है. इसकी कुल इनाम की राशि 11 करोड़ रुपये तक रखी गई है.

पंजाब स्टेट डिअर दिवाली बंपर लॉटरी 2025 की ड्रॉ डेट और रिजल्ट का लोग अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बताते दें कि इसकी रिजल्ट 31 अक्टूबर 2025 को आने वाली है. इस खास त्योहार पर निकाली गई लॉटरी में केवल 500 रुपये का टिकट खरीदकर 1000 रुपये से लेकर 11 करोड़ रुपये जीतने का मौका दिया जा रहा है. आइए इस लॉटरी के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: पंजाब डियर दिवाली बंपर लॉटरी का ड्रॉ

  • रिजल्ट की तारीख: 31 अक्टूबर 2025
  • समय: शाम 8 बजे
  • जगह: लुधियाना
  • प्रथम पुरस्कार: 11 करोड़ रुपये 
  • लॉटरी सीरीज: A, B और C (200,000 से 999,999)

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: कैसे खरीदें टिकट?

आपको बता दें कि लॉटरी टिकट की कीमत प्रति टिकट 500 रुपये रखी गई है, और इसके पैसे वापस नहीं किए जाएंगे. आप इन्हें पूरे राज्य में अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स से ही खरीद सकते हैं. 

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: कब और कहां देखें रिजल्ट?

इस लॉटरी का रिजल्ट 31 अक्टूबर 2025 की रात 8 बजे जारी किया जाएगा. आप चाहें तो इसे लाइव देखकर तुरंत जान सकते हैं कि इस बार किस्मत ने आपका साथ दिया या नहीं. लाइव ड्रॉ देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://punjablotteries.com/livedraw पर जा सकते हैं. इसके अलावा, तय किए गए टीवी चैनलों पर भी नतीजे दिखाए जाएंगे, जहां रिजल्ट समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं.

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले किसी भरोसेमंद वेबसाइट पर जाएं, जैसे punjabstatelotteries.gov.in
  • वहां जाकर अपनी ड्रॉ डेट और स्कीम चुनें.
  • फिर रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें और उसे अपने टिकट नंबर से मिलाएं.

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery: क्या है प्राइज स्ट्रक्चर?

इस साल 200000 से 999999 तक नंबर्स में तीन सीरीज (A, B और C) में 24 लाख टिकट प्रिंट किए गए हैं. ऐसे में इस साल:

  • पहला इनाम: ₹11,00,00,000 (1 विजेता)
  • दूसरा इनाम: ₹1,00,00,000 (3 विजेता, ₹1 करोड़ प्रत्येक)
  • तीसरा इनाम: ₹50,00,000 (3 विजेता, ₹50 लाख प्रत्येक)
  • चौथा इनाम: ₹10,00,000 (9 विजेता, ₹10 लाख प्रत्येक)
  • पांचवां इनाम: ₹5,00,000 (9 विजेता, ₹5 लाख प्रत्येक)
  • छठा इनाम: ₹9,000 (2,400 विजेता)
  • सातवां इनाम: ₹5,000 (2,400 विजेता)
  • आठवां इनाम: ₹3,000 (2,400 विजेता)
  • नौवां इनाम: ₹1000 (120000 विजेता)
Punjab state dear diwali bumper 2025 details

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: ऐसे पा सकते हैं इनाम

सभी इनाम जीतने वाले टिकट को पंजाब स्टेट लॉटरीज के निदेशक कार्यालय, योजना भवन, प्लॉट नंबर 2B, सेक्टर-33A, चंडीगढ़ में परिणाम प्रकाशित होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर जमा कराने होंगे. यह आवेदन निर्धारित फॉर्म पर या तो खुद जाकर या पोस्ट के जरिए भेजा जा सकता है. अगर विजेता का दावा 30 दिनों के अंदर निदेशालय तक नहीं पहुंचता है, तो पंजाब स्टेट लॉटरी नियम 2015 के तहत उसका इनाम पाने का अधिकार खत्म हो जाएगा. इनाम की राशि जारी करते समय उस पर लागू टैक्स (TDS) पहले से काट लिया जाएगा.

लॉटरी स्कैम से रहें सावधान

विभाग ने देखा है कि देशभर में कई लोगों को ईमेल या फोन के जरिए फर्जी मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें यह झूठा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पंजाब स्टेट लॉटरी का इनाम जीता है. इन मैसेजों में लोगों से कहा जाता है कि इनाम पाने के लिए ऑनलाइन टैक्स या चार्जेज भरें.

ध्यान देने वाली बातें

  • पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन है. पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग न तो ऑनलाइन टिकट बेचता है और न ही चलाता है.
  • हमेशा असली टिकट ही खरीदें और वो भी सिर्फ अधिकृत (authorised) विक्रेताओं से. फोटो या ऑनलाइन कॉपी वाला टिकट मान्य नहीं होता.
  • विभाग कभी भी विजेताओं से ऑनलाइन पेमेंट या टैक्स के नाम पर पैसे नहीं मांगता.
  • रिजल्ट चेक करने के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट www.punjabstatelotteries.gov.in पर जाएं.
  • अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिले या ठगी का शिकार हो जाएं, तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >