मार्च 2026 में लॉन्च हुए टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स, जानिए क्या है खास

मार्च 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं. 50 हजार से ऊपर वाले प्राइस रेंज में लॉन्च हुए इन स्मार्टफोन्स में बेहतरीन कैमरा, स्मूद डिस्प्ले और जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं. देखिए यहां इन मॉडल्स की लिस्ट.

मार्च 2026 में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में कई नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए, जिनमें पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस कैमरा और AI फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला. Samsung और Xiaomi जैसे ब्रांड्स ने इस रेंज में दमदार ऑप्शन्स पेश किए, जो यूजर्स को हाई-एंड परफॉर्मेंस के साथ प्रीमियम एक्सपीरियंस देते हैं.

Xiaomi 17

Xiaomi 17 दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत

  • 12GB + 256GB – 89,999 रुपये
  • 12GB + 512GB – 99,999 रुपये

फीचर्स

डिस्प्ले: Xiaomi 17 में 6.3-इंच CrystalRes OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस तक जा सकते हैं.

कैमरा: इसमें Leica-ट्यून 50MP ट्रिपल कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा.

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर काम करेगा.

बैटरी: इसमें 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6330mAh बैटरी दी गई है.

Samsung Galaxy A57 5G

Samsung Galaxy A57 5G दो वेरिएंट्स में आएगा, जिसकी कीमत-

  • 8GB + 256GB- ₹56,999
  • 12GB + 256GB- ₹62,499

फीचर्स

डिस्प्ले: इस मॉडल में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.

कैमरा: इसमें 50MP + 12MP + 5MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए Exynos 1680 चिपसेट दिया गया है, जो Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करेगा.

बैटरी: इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है.

Samsung Galaxy S26

Samsung Galaxy S26 भी दो वेरिएंट ऑप्शन में मिलेगा, जिसकी कीमत-

  • 12GB + 256GB- 87,999 रुपये
  • दूसरे वेरिएंट 12GB + 512GB- 1,07,999 रुपये है.

फीचर्स

डिस्प्ले: इस मॉडल में 6.3 इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.

कैमरा: इसमें 50MP + 12MP + 10MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करेगा.

बैटरी: इसमें 4300mAh की बैटरी दी गई है.

नोट: सैमसंग गैलेक्सी एस26 फरवरी 2026 में लॉन्च हुआ था, लेकिन इस मॉडल की सेल मार्च में शुरू हुई थी.

यह भी पढ़ें: मार्च 2026 में 45 हजार की रेंज में आये कई दमदार मॉडल्स, देखिए पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: मार्च 2026 में 20 हजार रुपये की रेंज में आये ये स्मार्टफोन्स, जानिए खास फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >