9,000mAh और 10,000mAh बैटरी के साथ आ रहे Poco के ये 2 फोन, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म

Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होंगे. दोनों फोन में बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसमें X8 में 9,000mAh और X8 Power में 10,000mAh बैटरी होगी. दोनों फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. कंपनी ने बताया है कि ये दोनों फोन अगले महीने भारत में लॉन्च होंगे. Poco India ने X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है. कंपनी ने दोनों फोन के कुछ टीजर वीडियो भी शेयर किए हैं. इन वीडियो में फोन का पीछे का डिजाइन, बैटरी कितने mAh की होगी और फोन कितनी तेजी से चार्ज होगा, इसकी जानकारी दी गई है.

कब लॉन्च होंगे Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G?

Poco India ने X पर पोस्ट करके अपने दो नए स्मार्टफोन Poco X8 Power 5G और Poco X8 5G की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, दोनों फोन 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किए जाएंगे. लॉन्च के बाद इन दोनों स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart के जरिए होगी. Poco X8 Power 5G और Poco X8 5G के लिए Flipkart पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी हैं, जहां फोन से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें: Face ID से लेकर कैमरा तक, iPhone 18 Pro के ये फायदे Ultra को कर सकते हैं फीका

बैटरी के मामले में दमदार होंगे Poco के दोनों फोन

Poco X8 5G में 9,000mAh की दमदार बैटरी मिलने वाली है, जिसे लेकर दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 3.2 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है. इसमें 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा.

वहीं, Poco X8 Power 5G में इससे भी बड़ी 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी. कंपनी का दावा है कि यह फोन 3.5 दिन तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है. चार्जिंग के लिए इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. दोनों फोन में बायपास चार्जिंग, PPS (Programmable Power Supply charger) चार्जिंग और स्मार्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे. इतना ही नहीं, दोनों मॉडल को 6 साल की बैटरी लाइफ रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा.

Poco X8 सीरीज का डिजाइन भी है खास

डिजाइन की बात करें तो ऑफिशियल टीजर वीडियो में Poco X8 को ऑरेंज और व्हाइट कलर में दिखाया गया है. फोन के पीछे वर्टिकल लेआउट में डुअल रियर कैमरा सेटअप नजर आता है. दूसरी ओर, Poco X8 Power 5G को येलो फिनिश में दिखाया गया है, जिसके रियर पैनल पर ब्लैक कलर का स्क्विर्कल शेप कैमरा मॉड्यूल मिलता है. इस कैमरा आइलैंड में दो कैमरा सेंसर नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE vs Galaxy S25 FE: नया प्रोसेसर या सस्ता पुराना मॉडल? खरीदने से पहले जानें कौन है बेहतर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >