AI Action Summit: पीएम मोदी बोले- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ रही ताकत, सावधानी भी जरूरी

PM Modi at AI Action Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई समिट को संबोधित करते हुए कहा कि एआई आज के समय की जरूरत बन गया है. भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा टैलेंट है. हमने डेटा को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की है और हम सरकार और प्राइवेट सेक्टर्स की मदद से आगे बढ़ रहे हैं.

PM Modi at AI Action Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने फ्रांस में एआई एक्शन समिट (AI Action Summit) के दौरान अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) (AI) के महत्व पर जोर दिया है. उन्होंने कहा है कि इसकी ताकत बढ़ रही है, लेकिन सावधानी भी जरूरी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बहुत सारी चीजों को बेहतर बना कर करोड़ों लोगों का जीवन बदल सकता है.

एआई आज के समय की जरूरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई समिट को संबोधित करते हुए कहा कि एआई आज के समय की जरूरत बन गया है. भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा टैलेंट है. हमने डेटा को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की है और हम सरकार और प्राइवेट सेक्टर्स की मदद से आगे बढ़ रहे हैं. एआई का फ्यूचर बहुत अच्छा है और इससे सबकी भलाई जुड़ी हुई है. मशीनों की ताकत बढ़ने से कुछ लोग चिंता में हैं, लेकिन यह चिंतित होनेवाली कोई बात नहीं है.

ओपन-सोर्स सिस्टम विकसित करना होगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एआई एक ऐसी दुनिया बनाने में मदद कर सकता है जिसमें विकास को लेकर तय किये गए लक्ष्यों तक पहुंचने की यात्रा आसान और तेज हो जाएगी. इस चीज को संभव बनाने के लिए हमें संसाधनों और प्रतिभाओं को साथ लाना होगा. हमें ऐसा ओपन-सोर्स सिस्टम विकसित करना होगा, जो विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ाता हो. हमें सभी पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर गुणवत्ता से भरा डेटा सेट बनाना होगा.

AI सृजित करेगा नयी नौकरियों के अवसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई एक्शन समिट को संबोधित करते हुए कहा कि इस शताब्दी में एआई ‘कोड फॉर ह्यूमैनिटी’ लिख रहा है. एआई लाखों लोगों की जिंदगियां बदल रहा है. समय के साथ-साथ रोजगार के स्वरूप में भी बदलाव आ रहा है. इस बात का ध्यान देना होगा कि क्या एआई से वाकई रोजगार का संकट हो सकता है. इस बात का इतिहास गवाह रहा है कि तकनीक नौकरियां नहीं लेती. एआई से नयी नौकरियों का सृजन होगा.

DeepSeek: सस्ते चीनी AI मॉडल ने कैसे मचाया तहलका? Chatgpt को खुली चुनौती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >