PM Modi AC Yojana 2025: मोदी सरकार फ्री दे रही AC? वायरल मैसेज का सच आया सामने

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है PM Modi AC Yojana 2025 का दावा, जिसमें फ्री 5-स्टार AC देने की बात हो रही है. PIB ने किया फैक्ट चेक – जानिए पूरा सच!

PM Modi AC Yojana 2025: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे “फ्री AC योजना” के मैसेज की सच्चाई जानिए. भारत सरकार के PIB ने बड़ा खुलासा किया है. वायरल दावे के मुताबिक, इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि मोदी सरकार ने PM Modi AC Yojana 2025 नाम की योजना लॉन्च की है.

PM Modi AC Yojana 2025: दावा है कि इस स्कीम के तहत:

हर नागरिक को फ्री 5-स्टार रेटिंग वाला AC मिलेगा

1.5 करोड़AC पहले ही तैयार हो चुके हैं

30 दिनों के अंदर घर पहुंचाने का वादा

कुछ लोगों को 50% छूट पर AC खरीदने का ऑफर भी.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर

यह भी पढ़ें: Split AC vs Window AC: खरीदने से पहले जान लें यह जरूरी बातें वरना उठाना पड़ सकता है हजारों का नुकसान

सरकार का रिएक्शन- वायरल मैसेज निकला फेक

PIB Fact Check ने इस वायरल पोस्ट को पूरी तरह फर्जी बताया है. उन्होंने साफ कहा:

“ऐसी कोई योज��ा केंद्र सरकार ने लॉन्च नहीं की है. बिजली मंत्रालय ने मुफ्त AC स्कीम का कोई ऐलान नहीं किया है.”

यानि साफ है- यह एक अफवाह है, जिससे लोगों को झूठे वादे करके वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए लुभाया जा रहा है.

क्यों वायरल हो रहा है यह फेक मैसेज?

गर्मियों में AC की मांग बढ़ने से लोग इस तरह की स्कीम पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं

कई फेक पेज जैसे UPSC_matters इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर गलत जानकारी फैला रहे हैं

फर्जी वेबसाइट्स पर रीडायरेक्ट करके यूजर्स का डेटा चुराने की कोशिश हो सकती है.

आप क्या करें?

किसी भी स्कीम की पुष्टि के लिए PIB Fact Check या सरकारी पोर्टल्स पर जानकारी चेक करें

किसी फर्जी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन या अपने डॉक्यूमेंट्स शेयर ना करें

ऐसे मैसेज को शेयर करने से बचें और दूसरों को भी अलर्ट करें.

कुल मिलाकर यह समझ लीजिए कि PM Modi AC Yojana 2025 नाम की कोई भी योजना सरकार ने शुरू नहीं की है. वायरल हो रही यह खबर 100% फेक है और इसका मकसद लोगों को भ्रमित करना है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >