PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 17वीं किस्त जारी, आपके खाते में आये रुपये? ऐसे चेक करें ऑनलाइन

PM Kisan Samman Nidhi 17th Installment Released : मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी है. पीएम किसान योजना के तहत सरकार देश के किसानों को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये की किस्त जारी करती है. आपके खाते में आये रुपये? ऐसे चेक करें ऑनलाइन-

PM Kisan Samman Nidhi 17th Installment Released: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की नयी मोदी 3.0 सरकार (Modi 3.0 Government) का पहला फैसला देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आया है. प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार शपथ लेने के अगले दिन, यानी आज पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 17वीं किस्त जारी (17th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Released) कर दी है. सरकार के इस कदम से देशभर 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा.

पीएम किसान योजना मोदी सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 17वीं किस्त जारी (17th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Released) करते हुए पीएम मोदी ने किसान कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी है. साथ ही, उन्होंने कहा है कि वह और उनकी सरकार कृषि क्षेत्र को लिए और भी काम करती रहेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में फरवरी महीने की 28 तारीख को 16वीं किस���त के पैसे भेजे गए थे.

PM Kisan: 11 करोड़ किसानों के खाते में 30 सेकेंड में कैसे चले जाते हैं पैसे? PM मोदी ने बता दिया सबकुछ

Kisan Rin Portal: क्या है किसान ऋण पोर्टल, कैसे अन्नदाताओं को मिलता है इसका लाभ, जानें डिटेल

किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद करती है सरकार

केंद्र सरकार देश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) चला रही है. इस योजना के तहत, किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. हालांकि पीएम किसान सम्मान योजना (PM Kisan Samman Yojana) के तहत यह राशि 2000 – 2000 रुपये की तीन समान किश्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है.

पीएम किसान योजना के लाभुक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं स्टेटस

किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट कर आप अपने खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के आने का स्टेटस चेक कर सकते हैं. यहां आप यह चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं. यदि आपको PM किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई समस्या आ रही है, तो आप PM किसान सम्मान निधि हेल्पलाइन (1800-115-5525) पर संपर्क कर सकते हैं.

PM Kisan Yojana 2024: आधार नंबर से आसानी से पता करें पीएम किसान की किस्त, जानें पूरा प्रोसेस

पीएम किसान योजना का पैसा आपके खाते में आया या नहीं, ऐसे करें चेक

आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है
अब आपकी स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुलेगा. यहां आपको Farmer’s Corner पर क्लिक करना है
अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे. यहां आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है
अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें
अब आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है
आपके नंबर पर एक ओटीपी आयेगा, उसे दर्ज करना है
अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा. अब नये पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर Get Data पर क्लिक करना है
अब आप स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिख पाएंगे.

PM Kisan Scheme की बेनिफिशियरी लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम-

सबसे पहले आपको www.pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना है
अब आपको ‘लाभार्थी सूची’ विकल्प पर क्लिक करना है
अब आप अपना राज्य, जिला, मंडल और गांव की डिटेल्स भर दें
अब ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ पर क्लिक करें
अब आपको स्क्रीन पर आपके गांव के लाभार्थियों के नाम दिखाई देंगे
इस तरह आप चेक कर सकते हैं कि पीएम किसान योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम है या नहीं. इस लिस्ट में अगर आपका नाम है, तो आपको पीएम किसान की किस्त का फायदा मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >