PM Kisan 19th Installment: आज आपके खाते में 2 हजार आयेंगे या नहीं, ऐसे चेक करें ऑनलाइन

PM Kisan 19th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे. आप अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी 19वीं किस्त जारी हुई है या नहीं, तो आप ऑनलाइन माध्यम से आसानी से जांच कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 19वीं किस्त आज, 24 फरवरी 2025 को किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है, जिससे सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है. यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी 19वीं किस्त जारी हुई है या नहीं, तो आप ऑनलाइन माध्यम से आसानी से जांच कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें PM Kisan की 19वीं किस्त का स्टेटस:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करें

लाभार्थी स्थिति (Beneficiary Status) चुनें: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘लाभार्थी स्थिति’ ऑप्शन पर क्लिक करें

जानकारी भरें: अब अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या पंजीकरण संख्या दर्ज करें

डेटा प्राप्त करें: सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद ‘डेटा प्राप्त करें’ बटन पर क्लिक करें

इसके बाद आपकी भुगतान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी. इससे आप जान सकेंगे कि 19वीं किस्त की राशि आपके बैंक खाते में आई है या नहीं.

eKYC अनिवार्य है:

PM Kisan योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए eKYC पूरा करना अनिवार्य है. यदि आपने अब तक eKYC नहीं कराया है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा करें

OTP आधारित eKYC: यह प्रक्रिया आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं.

बायोमेट्रिक eKYC: इसके लिए नजदीकी CSC केंद्र पर जाएं.

किसानों को सलाह दी जाती है कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए PM-Kisan हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क करें. योजना से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें.

EMI पर मोबाइल खरीद रहे हैं तो इन 5 गलतियों से बचें, वरना पछताएंगे

Girlfriend ने WhatsApp मैसेज डिलीट कर दिया? ऐसे करें रिकवर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >