Google ने चुपचाप दिया नया Pixel अपडेट, बैटरी ड्रेन और टच बग्स हुए फिक्स

Google Pixel Update: गूगल ने पिक्सल 8-10 सीरीज के लिए नया दिसंबर अपडेट जारी किया, बैटरी व टच की समस्याएं हुईं ठीक

Google Pixel Update | Pixel December Update: गूगल ने इस दिसंबर में पिक्सल यूजर्स को चौंका दिया है. मुख्य एंड्रॉयड 16 QPR2 रिलीज और दिसंबर पिक्सल ड्रॉप के बाद अब एक और छोटा अपडेट चुपचाप रोलआउट किया जा रहा है. यह अपडेट फीचर नहीं, बल्कि सीधे उन समस्याओं पर वार कर रहा है, जिनसे यूजर्स परेशान थे- बैटरी ड्रेन और टच रिस्पॉन्स की गड़बड़ी.

बैटरी ड्रेन की समस्या पर सीधा वार

कई पिक्सल यूजर्स ने शिकायत की थी कि दिसंबर अपडेट के बाद फोन की बैटरी असामान्य रूप से तेजी से खत्म हो रही है. नये पैच में इस समस्या को प्राथमिकता से ठीक किया गया है ताकि यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की झंझट से छुटकारा मिले.

टच रिस्पॉन्स में सुधार

पिक्सल 10 सीरीज के मालिकों को टच स्क्रीन की अनियमित प्रतिक्रिया से जूझना पड़ रहा था. कभी टच काम करता, कभी नहीं. इस छोटे से अपडेट ने इस बड़ी समस्या को हल कर दिया है, जिससे यूजर्स को स्मूद और भरोसेमंद टच एक्सपीरियंस मिलेगा.

ऑफलाइन कंटेंट ऐक्सेस की दिक्कत भी खत्म

जो यूजर्स सीधे एंड्रॉयड 14 या पुराने वर्जन से एंड्रॉयड 16 पर आये थे, उन्हें ऑफलाइन मीडिया और मैप्स जैसी लोकल फाइल्स तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी. नया बिल्ड BP4A.251205.006.E1 इस बग को भी ठीक करता है, जिससे ऑफलाइन कंटेंट अब बिना रुकावट ऐक्सेस किया जा सकेगा.

सीमित रोलआउट, अभी सिर्फ चुनिंदा मॉडल्स

यह अपडेट लगभग 25MB का है और अभी तक सिर्फ पिक्सल 8, पिक्सल 9 और पिक्सल 10 सीरीज के लिए उपलब्ध है. ज्यादातर रिपोर्ट्स अमेरिका से आई हैं, जबकि कुछ यूजर्स ने यूके में भी इसे प्राप्त किया है. पुराने मॉडल्स जैसे पिक्सल 6 और पिक्सल 7 के लिए उपलब्धता पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

Q1. नया पिक्सल अपडेट किस वर्जन पर आधारित है?

यह एंड्रॉयड 16 QPR2 के बाद आया एक छोटा हॉटफिक्स अपडेट है.

Q2. नया पिक्सल अपडेट का साइज कितना है?

यह लगभग 25MB का है, यानी बहुत हल्का पैच.

Q3. नया पिक्सल अपडेट किन समस्याओं को ठीक किया गया है?

बैटरी ड्रेन, टच रिस्पॉन्स और ऑफलाइन कंटेंट ऐक्सेस की दिक्कतें.

Q4. नया पिक्सल अपडेट कौन से मॉडल्स को मिला है?

फिलहाल पिक्सल 8, पिक्सल 9 और पिक्सल 10 सीरीज.

Q5. क्या भारत में यह अपडेट उपलब्ध है?

अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, रोलआउट सीमित है और मुख्यतः अमेरिका औरव यूके में देखा गया है.

Year Ender 2025: फोल्डेबल फोन्स की दुनिया में ये 4 स्मार्टफोन्स बने साल के सबसे बड़े ट्रेंड सेटर, देखें लिस्ट

Google Pixel Drop 2025: अब मैसेज में आएगा Remix Magic, AI देगा स्कैम अलर्ट्स और नोटिफिकेशन समरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >