फोन चार्ज होने में लग रहा ज्यादा समय? जानिए असली वजहें

अगर आपका स्मार्टफोन चार्जिंग के बाद भी धीरे चार्ज हो रहा है, तो इसके पीछे चार्जर, पोर्ट या यूजिंग हैबिट्स हो सकती हैं. जानिए आसान उपाय जिससे फोन जल्दी चार्ज होगा.

आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन पेमेंट हो या एंटरटेनमेंट- सब कुछ मोबाइल पर ही निर्भर है. ऐसे में जब फोन चार्जिंग पर लगाने के बावजूद धीरे-धीरे चार्ज होता है, तो परेशानी बढ़ना लाजिमी है. यह समस्या लाखों यूजर्स के साथ होती है, लेकिन इसकी वजह अक्सर छोटी-छोटी चीजें होती हैं जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं.

चार्जिंग पोर्ट में गड़बड़ी भी हो सकती है कारण

फोन का चार्जिंग जैक यानी पोर्ट वह हिस्सा है जहां आप केबल लगाते हैं. अगर इसमें धूल जम गई हो, पिन ढीले हो गए हों या पोर्ट डैमेज हो चुका हो, तो चार्जिंग स्पीड काफी कम हो जाती है. कई बार फोन चार्ज होता दिखता है, लेकिन बैटरी बहुत धीरे बढ़ती है. ऐसे में सर्विस सेंटर या भरोसेमंद रिपेयर शॉप पर जांच कराना बेहतर रहता है.

खराब चार्जर और केबल का असर

अक्सर लोग सस्ता या लोकल चार्जर इस्तेमाल करते हैं, जो फोन की बैटरी और चार्जिंग स्पीड दोनों पर असर डालता है. अगर आपका चार्जर या डेटा केबल डैमेज है, तो फोन ठीक से पावर नहीं ले पाता. हमेशा ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर का इस्तेमाल करना चाहिए. जरूरत पड़े तो तुरंत नया अडैप्टर या केबल बदल लें.

चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करना

कई यूजर्स की आदत होती है कि वे फोन चार्जिंग पर लगाकर भी गेम खेलते रहते हैं या वीडियो देखते हैं. इससे बैटरी चार्ज होने के बजाय खर्च होती रहती है, जिससे चार्जिंग स्लो लगती है. बेहतर होगा कि फोन को चार्जिंग के समय फ्लाइट मोड में रखें या बंद कर दें, इससे बैटरी जल्दी फुल हो सकती है.

बैटरी और सॉफ्टवेयर भी हो सकते हैं जिम्मेदार

पुराने फोन में बैटरी की क्षमता धीरे-धीरे कम हो जाती है, जिससे चार्जिंग स्लो हो जाती है. इसके अलावा, बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स और सॉफ्टवेयर बग भी चार्जिंग स्पीड को प्रभावित कर सकते हैं. समय-समय पर फोन अपडेट करना और अनावश्यक ऐप्स बंद रखना जरूरी है.

क्या करें ताकि फोन जल्दी चार्ज हो?

अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन तेजी से चार्ज हो, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखें- हमेशा सही चार्जर इस्तेमाल करें, फोन को चार्जिंग के दौरान कम से कम इस्तेमाल करें और समय-समय पर पोर्ट साफ कराएं. ये छोटे-छोटे कदम आपकी बड़ी समस्या का समाधान बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पुराने स्मार्टफोन ने मूड ऑफ कर दिया? ये टिप्स फूंक देंगे फोन में नयी जान

यह भी पढ़ें: आपका बजट स्मार्टफोन भी बन जाएगा गेमिंग फोन, बस अपनाने होंगे ये 5 सिंपल हैक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >