Perseus Android Malware के टारगेट पर Google-Samsung-Xiaomi के पॉपुलर नोट्स ऐप्स, ऐसे बचें खतरे से

Perseus नाम का नया एंड्रॉयड मैलवेयर गूगल कीप, सैमसंग नोट्स और शाओमी नोट्स जैसे ऐप्स को टारगेट कर रहा है. यह Accessibility Services का इस्तेमाल कर यूजर्स के नोट्स पढ़ सकता है और सेंसिटिव जानकारी चुरा सकता है. एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि IPTV ऐप्स से फैलने वाला यह मैलवेयर फोन पर पूरा कंट्रोल हासिल कर सकता है.

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने एक खतरनाक एंड्रॉयड मैलवेयर Perseus का पता लगाया है, जो आपके फोन से सेंसिटिव जानकारी चुराने और डिवाइस पर पूरा कंट्रोल हासिल करने की क्षमता रखता है. यह मैलवेयर Google Keep, Samsung Notes, Xiaomi Notes और अन्य लोकप्रिय नोट्स ऐप्स को टारगेट कर रहा है.

किन ऐप्स को बना रहा है निशाना?

ThreatFabric की रिपोर्ट के अनुसार, Perseus Google Keep, Samsung Notes, Xiaomi Notes, Evernote, Microsoft OneNote और ColorNote जैसे ऐप्स से यूजर डेटा निकाल सकता है. यह Accessibility Services का इस्तेमाल कर ऐप्स के इंटरफेस को ऑटोमैटिकली नेविगेट करता है और यूजर द्वारा लिखे गए नोट्स को पढ़कर रिकॉर्ड कर लेता है.

क्यों है इतना खतरनाक?

Perseus पहले के मैलवेयर जैसे Cerberus और Phoenix से भी ज्यादा एडवांस है. यह केवल पासवर्ड चोरी नहीं करता, बल्कि व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी तक पहुंच सकता है. Accessibility-आधारित रिमोट सेशन के जरिये यह हैकर्स को रियल-टाइम में फोन पर कंट्रोल देता है. रिपोर्ट में बताया गया कि तुर्की और इटली में इसके सबसे ज्यादा मामले मिले हैं, जबकि जर्मनी, फ्रांस, UAE और भारत जैसे देशों में भी खतरा बढ़ रहा है.

कैसे फैल रहा है Perseus?

यह मैलवेयर अक्सर IPTV ऐप्स के जरिये फैलता है, जो Google PlayStore जैसे आधिकारिक प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं होते. यूजर्स जब इंटरनेट से APK फाइल डाउनलोड करते हैं, तो वे अनजाने में संक्रमित ऐप इंस्टॉल कर लेते हैं. Perseus में एंटी-एनालिसिस फीचर्स भी हैं, जिससे इसे पकड़ना मुश्किल हो जाता है.

सुरक्षित रहने के उपाय

  • नोट्स ऐप्स में संवेदनशील जानकारी जैसे पासवर्ड या बैंक डिटेल्स न लिखें
  • अपने फोन को हमेशा लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन पर अपडेट रखें
  • केवल Google PlayStore या Apple AppStore से ही ऐप्स डाउनलोड करें
  • इंटरनेट से APK फाइल डाउनलोड करने से बचें
  • भरोसेमंद पेड एंटीवायरस सॉल्यूशन का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: Google Chrome Zero-Day अलर्ट: तुरंत अपडेट करें, 3.5 अरब यूजर्स खतरे में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >