Perplexity AI अब दिखाएगा भारतीय नेताओं के शेयर Holdings, जल्द आ रहा नया फीचर

Perplexity AI जल्द ही भारतीय नेताओं की शेयर होल्डिंग दिखाने वाला फीचर लॉन्च करेगा. इससे निवेशकों को पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी और Stocks का रियल एनालिसिस आसान होगा.

AI आधारित सर्च प्लैटफॉर्म Perplexity ने बड़ा ऐलान किया है. कंपनी के CEO अरविंद श्रीनिवास ने बताया कि आने वाले कुछ हफ्तों में Perplexity AI भारतीय नेताओं की शेयर मार्केट holdings भी दिखाने लगेगा. अभी यह फीचर United States में अवेलेबल है और जल्द ही भारत में NSE और BSE से जुड़े स्टॉक्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा.

अभी तक US Congress डेटा उपलब्ध था

Perplexity Finance फिलहाल United States के पॉलिटिशियन्स की स्टॉक होल्डिंग्स और उनके रीसेंट ट्रांजैक्शंस की जानकारी देता है. यहां 600 से ज्यादा Members of Congress का डेटा STOCK Act के नियमों के अनुसार पब्लिक रूप में दिखाया जाता है. इससे यूजर्स को समझने में आसानी होती है कि कौन सा politician कौन से स्टॉक में इनवेस्ट करता है और कौन सी कंपनीज में सक्रिय रूप से पैसा लगाया गया है.

India Launch से पारदर्शिता और बढ़ेगी

भारत में ये फीचर आते ही निवेशकों और आम लोगों को बड़ी मदद मिलेगी. कई बार लोग ये जानना चाहते हैं कि राजनीतिक नेताओं का पैसा किन कंपनियों में लगा हुआ है. अगर ये जानकारी साफ तरह से दिखाई जाएगी, तो Transparency बढ़ेगी और Stock Market Analysis भी ज्यादा आसान हो जाएगा. इससे लोग यह समझ पाएंगे कि जिन कंपनियों में बड़ी राजनीतिक दखल है, वहां नेताओं का खुद का होल्डिंग है या नहीं.

NSE और BSE Stocks पर भी दिखेगा डेटा

Perplexity के Senior Team Member Jeff Grimes के अनुसार, कंपनी NSE और BSE के Stock Pages पर भी यह डेटा जोड़ने वाली है. यानी Indian Stock Market से जुड़े लोग भी Real-Time में Politician Holdings चेक कर सकेंगे.

निवेशकों और Young Traders को फायदा

भारत में आजकी Gen-Z और Young Traders तेजी से Stock Market में दिलचस्पी ले रहे हैं. ऐसे में यह फीचर बिल्कुल Game Changer बन सकता है. इससे Research Accurate होगी, Bias कम होगा और लोगों को अपने पैसे को कहां लगाना है, ये समझने में ज्यादा मजबूती मिलेगी.

क्या Google Chrome और Perplexity Comet से बेहतर है OpenAI का नया AI Browser ChatGPT Atlas?

Hurun Rich List 2025: 31 की उम्र में ₹21,190 करोड़ की संपत्ति, जानिए Perplexity AI के CEO अरविंद श्रीनिवास की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >