AI से बनाया और YouTube पर फैलाया… पहलगाम के शहीद की पत्नी का फेक वीडियो वायरल करनेवाले ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Fake AI Video Viral: तकनीक से शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने गोपालगंज, बिहार से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह वीडियो एसएस रियल पॉइंट नामक चैनल पर वायरल हुआ. जानिए कैसे हुआ बड़ा खुलासा और क्या होगी अब कानूनी कार्रवाई.

Fake AI Video Viral: पहलगाम आतंकी हमले के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करने के मामले में गोपालगंज, बिहार से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हरियाणा के करनाल निवासी नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हो गए थे. हमले के वक्त वह अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून पर गए हुए थे. इस दर्दनाक हमले में कुल 26 लोगों की जान गई थी, और विनय की शहादत ने देश को झकझोर कर रख दिया था. लेकिन इस घटना के कुछ ही दिनों बाद, ग��रुग्राम पुलिस को सूचना मिली कि शहीद की पत्नी का एक फेक अश्लील वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया.

AI टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया वीडियो

गुरुग्राम साइबर थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने वीडियो की तकनीकी जांच कर संदिग्धों की लोकेशन और स्रोत की पहचान की. जांच में सामने आया कि गोपालगंज, बिहार के दो लोगों ने मिलकर AI टूल्स का इस्तेमाल करके हिमांशी नरवाल का फेक वीडियो तैयार किया और उसे SSRealPoint नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया.

यह भी पढ़ें: ‘जब तक AI हंसा नहीं सकता, तब तक खतरा नहीं’, सलमान रुश्दी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ऐसा क्यों कहा?

यह भी पढ़ें: AI के कारण खतरे में ये 8 नौकरियां! आने वाले 5 सालों में बदल जाएगा रोजगार का नक्शा

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस की साइबर टीम ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान, पुलिस ने उनके पास से वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल किये गए मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किये.

आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि ये दोनों पहले भी इस तरह के फेक वीडियो बनाकर वायरल करते रहे हैं. उनकी डिजिटल गतिविधियों और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच भी की जा रही है.

परिवार की प्रतिक्रिया

शहीद विनय नरवाल की बहन दृष्टि ने पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह के फर्जी वीडियो को लेकर आपत्ति जतायीथी. इस गिरफ्तारी से परिवार को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन उन्होंने मांग की है कि AI के जरिये हो रहे डिजिटल अपराधों पर सख्त कानून लागू किये जाएं.

यह भी पढ़ें: AI रोबोट को बनाया जीवनसाथी, फिर तलाक की नौबत! अब इस वजह से खुश है ये महिला

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >