OPPO ने अपनी नई Reno 16 सीरीज के इंडिया लॉन्च को ऑफिशियली टीज कर दिया है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. लेकिन टीजर से यह कन्फर्म हो गया है कि कंपनी Reno 16 सीरीज के साथ OPPO Reno 16c लॉन्च करने वाली है. खास बात यह है कि स्मार्टफोन लाइनअप के साथ कंपनी एक नया Enco सीरीज TWS ईयरबड और Bubble नाम का एक खास एक्सेसरी भी लॉन्च कर सकती है.
OPPO Reno 16 सीरीज इंडिया लॉन्च
OPPO ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट लाइव कर Reno 16 सीरीज के लॉन्च की जानकारी दी है. यह स्मार्टफोन सीरीज Flipkart और Amazon India पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी सिर्फ 9 रुपये में एक प्रिविलेज पैक दे रही है. इसमें 800 रुपये का एक्सचेंज बोनस, OPPO Pad SE पर 1,000 रुपये की छूट, OPPO Enco Buds 3 Pro और Reno 16 सीरीज का एक फोन केस शामिल होगा.
कैसा है डिजाइन?
OPPO Reno 16 और Reno 16c दोनों स्मार्टफोन स्टारी व्हाइट, स्टेलर पर्पल और ट्विलाइट वायलेट कलर ऑप्शंस में आएंगे. Starry White वेरिएंट में नया HoloVerse 3D डिजाइन, Floating 3D Glitter फिनिश और Dynamic Stellar Ring दिया जाएगा. इसके अलावा, फोन में नया AI Snap Key फीचर भी मिलेगा, जो OnePlus के AI Plus Key की तरह काम करेगा. यह कंटेंट को सीधे Mind Space में सेव करेगा, जहां जरूरी जानकारी को व्यवस्थित तरीके से स्टोर किया जाएगा. Reno 16 की थिकनेस 8.22mm और वजन लगभग 195 ग्राम होगा. दूसरी तरफ Reno 16c की थिकनेस 8.44mm रखी गई है.
डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी
OPPO Reno 16 में 6.32 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा. वहीं Reno 16c में 6.57 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस दी जाएगी. दोनों स्मार्टफोन्स IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ आएंगे, जिससे ये धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देंगे. साथ ही इनमें एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम, Splash Touch और Glove Touch टेक्नोलॉजी भी मिलेगी.
क्या हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा. फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 50MP का टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है. बैटरी की बात करें, तो Reno 16c में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
क्या है OPPO Bubble एक्सेसरी?
Reno 16 सीरीज के साथ OPPO एक नया Bubble एक्सेसरी भी पेश करने जा रही है. यह एक कस्टमाइजेबल गोलाकार डिस्प्ले है, जिसे फोन के पीछे मैग्नेटिक तरीके से लगाया जा सकता है. इसकी मदद से यूजर्स फोन के रियर कैमरे से सेल्फी लेते समय लाइव प्रीव्यू देख सकेंगे. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों को पसंद आ सकता है जो बेहतर क्वालिटी की सेल्फी लेना पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: 6500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 90W चार्जिंग… Infinix का नया फोन इस दिन होगा लॉन्च
