Oppo Reno 16 और Reno 16c लॉन्च, बड़ी बैटरी और 50MP कैमरे के साथ मिले कई दमदार फीचर्स

अगर आप नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Oppo के नये स्मार्टफोन्स आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. दोनों स्मार्टफोन्स में बढ़िया कैमरा, दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. जानिए यहां कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल्स.

Oppo ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16c लॉन्च कर दिए हैं. दोनों फोन दमदार बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आते हैं. हालांकि, दोनों मॉडल के प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा सेटअप में कुछ अंतर भी है. आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और क्या है इनमें खास.

Oppo Reno 16 और Reno 16c की कीमत

  • Oppo Reno 16 की शुरुआती कीमत 61,999 रुपये रखी गई है. इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल 67,999 रुपये में मिलेगा.
  • कंपनी ने Oppo Reno 16c की शुरुआती कीमत 46,999 रुपये रखी है. इसका 8GB + 128GB वेरिएंट 46,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट 49,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 55,999 रुपये में उपलब्ध होगा.
  • दोनों मॉडल्स की बिक्री 9 जुलाई से शुरू होगी. ग्राहक इन्हें Amazon, Flipkart और Oppo India के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे. दोनों स्मार्टफोन Starry White, Stellar Purple और Twilight Violet कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे.
Oppo reno 16

Oppo Reno 16 के फीचर्स

डिस्प्ले: Oppo Reno 16 में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1216×2640 पिक्सल है. यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है.

प्रोसेसर: फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी: फोन में 6,700mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Oppo Reno 16c के फीचर्स

डिस्प्ले: Oppo Reno 16c में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स है.

प्रोसेसर: इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.

कैमरा: कैमरे की बात करें, तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. Reno 16 के मुकाबले इसमें अल्ट्रावाइड कैमरा थोड़ा कम है.

बैटरी: फोन में 7,000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

दोनों फोन में मिलेंगे ये कॉमन फीचर्स

दोनों स्मार्टफोन्स में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलते हैं. सिक्योरिटी के लिए इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा दोनों फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे ये धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Xiaomi 17T से लेकर OnePlus N6 तक, जून 2026 में लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >