प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन लवर्स के लिए Oppo ने अपना एक नया मॉडल Oppo Find X9s लॉन्च कर दिया है. यह नया फोन कंपनी की Oppo Find X9 Series का तीसरा मॉडल है. इस मॉडल की खासियत इसका प्रीमियम डिजाइन, Hasselblad ट्यून कैमरा सिस्टम और 7025mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी ने इसे खास उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो फोन में सिर्फ स्टाइलिश मॉडल ही नहीं बल्कि बढ़िया फ्लैगशिप लेवल कैमरा फीचर्स भी चाहते हैं.
Oppo Find X9s की भारत में कीमत
Oppo Find X9s को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए कीमत 89,999 रुपये रखी गई है.
लॉन्च ऑफर और उपलब्धता
कंपनी नये मॉडल पर बढ़िया लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत ग्राहक 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा. यह स्मार्टफोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 28 मई से Amazon और Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी.
Oppo Find X9s के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: Oppo Find X9s में 6.59 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. फोन में 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है. बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें 100% DCI-P3 कलर गैमट और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा.
परफॉर्मेंस: Oppo Find X9s में MediaTek Dimensity 9500s ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है. इसके साथ Immortalis G925 MC12 GPU, 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है. यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है. फोन में कई एडवांस्ड सेंसर दिए गए हैं, जिनमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, लेजर फोकस सेंसर, स्पेक्ट्रल सेंसर और IR ब्लास्टर शामिल हैं.
कैमरा फीचर्स: फोटोग्राफी के लिए, Oppo Find X9s में Hasselblad ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. यह स्मार्टफोन 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.
बैटरी: Oppo Find X9s में 7,025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकेगी.
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.1, USB Type-C, GPS, NavIC और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: Oppo Find X9 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा, 10x Zoom और AI फीचर्स के साथ मिलेगा अल्ट्रा एक्सपीरियंस
