Oppo Find X9 Ultra या Vivo X300 Ultra? जानें कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कौन आगे

Oppo Find X9 Ultra ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री करते ही मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. इसका सीधा मुकाबला Vivo X300 Ultra से माना जा रहा है. इस आर्टिकल में दोनों स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और कीमत की तुलना की गई है, जिससे आप अपने लिए अच्छा ऑप्शन चुन सकते हैं.

फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट में अब मुकाबला तेजी से बढ़ रहा है. स्मार्टफोन कंपनियां अपने-अपने फ्लैगशिप मॉडल को बेस्ट बनाने में लगी हुई है, खासकर कैमरा फीचर्स और बैटरी पर कंपनियां ज्यादा फोकस कर रही हैं. ऐसे में इस रेस में Oppo ने आज अपना एक नया मॉडल Oppo Find X9 Ultra मार्केट में उतार दिया है. इस मॉडल में प्रो-लेवल फोटोग्राफी के लिए Hasselblad ट्यूनिंग के साथ 200MP का कैमरा दिया गया है. इस मॉडल का सीधा मुकाबला Vivo X300 Ultra से माना जा रहा है. दोनों ही स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी, प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर यूजर्स को आकर्षित कर रहे हैं. अगर आप इन दोनों फ्लैगशिप फोन्स में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां जानिए कौन-सा फोन किस मामले में बेहतर साबित हो सकता है.

Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: कीमत

कीमत कि बात करें, तो Oppo Find X9 Ultra की कीमत 1,69,999 रुपये रखी है, जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है. दूसरी तरफ Vivo X300 Ultra की कीमत ₹1,59,999 है, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है. दोनों मॉडल की कीमत में अंतर साफ है. कीमत के मामले में Vivo ने बाजी मार ली है. वीवो का मॉडल न सिर्फ Oppo के नये मॉडल से 10000 रुपये सस्ता है, बल्कि ज्यादा RAM ऑप्शन भी दे रहा है.

Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: डिस्प्ले

Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra दोनों ही प्रीमियम LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं. Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो गेमिंग के दौरान 144Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. साथ ही फोन 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है और इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है.

दूसरी तरफ Vivo X300 Ultra भी 6.82 इंच के 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, लेकिन ब्राइटनेस के मामले में यह Oppo से आगे निकल जाता है. फोन 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है. इसके अलावा, स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Armor Glass टेक्नोलॉजी दी गई है. कुल मिलाकर डिस्प्ले ब्राइटनेस में Vivo को हल्की बढ़त मिलती है, जबकि हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग एक्सपीरियंस Oppo को खास बनाता है.

Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसी ताकत रखते हैं. Oppo Find X9 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 840 GPU मिलता है. फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मौजूद है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग बेहद स्मूद हो जाती है.

दूसरी तरफ Vivo X300 Ultra भी इसी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU के साथ आता है. इसमें भी 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. ऐसे में परफॉर्मेंस के लिहाज से दोनों डिवाइसेज फ्लैगशिप लेवल एक्सपीरियंस देते हैं और यहां मुकाबला लगभग बराबरी का नजर आता है.

Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: कैमरा

कैमरा सेक्शन में Oppo Find X9 Ultra वीवो स्मार्टफोन से आगे है. फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 200MP का सेकेंडरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप जूम कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

दूसरी ओर Vivo X300 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. सेल्फी के लिए इसमें भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. हालांकि Vivo का कैमरा भी फ्लैगशिप क्वालिटी फोटोग्राफी ऑफर करता है, लेकिन ज्यादा कैमरा ऑप्शंस और वर्सेटाइल सेटअप की वजह से Oppo Find X9 Ultra यहां थोड़ा आगे नजर आता है.

Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: बैटरी

बैटरी के मामले में Oppo Find X9 Ultra थोड़ा आगे दिखाई देता है. फोन में 7050mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है. इसके साथ 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

वहीं, Vivo X300 Ultra में 6,600mAh की BlueVolt बैटरी दी गई है. हालांकि बैटरी कैपेसिटी Oppo से थोड़ी कम है, लेकिन कंपनी बेहतर बैकअप का दावा करती है. फिर भी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की वजह से इस सेगमेंट में Oppo Find X9 Ultra को बढ़त मिलती दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें: Vivo X300 FE Review: कैमरा और परफॉर्मेंस शानदार, लेकिन खरीदना कितना फायदे का सौदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >