Airtel, Jio, BSNL और Vi को सरकार का सख्त आदेश, सुरक्षित नेटवर्क को लेकर करने होंगे ये काम

Operation Sindoor:भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ते ही दूरसंचार विभाग ने टेलिकॉम कंपनियों Airtel, Jio, BSNL और Vi को बेहतर कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए आदेश जारी कर दिया है. साथ ही कंपनियों को बॉर्डर एरिया में ज्यादा ध्यान देने को कहा गया है.

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर के लॉन्च होने के बाद भारतीय दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को आपदा की स्थिति में बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर कई सारे दिशा-निर्देश दिए हैं. इसके लिए दूरसंचार मंत्रालय के आपदा प्रबंधन विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, BSNL और Vi को पत्र लिखा है. जिसमें संभावित साइबर अटैक के खतरे को देखते हुए दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, BSNL और Vi को आपदा-स्तर की तैयारी करने व अपने-अपने नेटवर्क को सिक्योर करने के लिए आदेश दिया है. साथ ही नेटवर्क संचालन की गारंटी और निर्बाध कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को एक साथ मिल कर काम करने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तान संग तनाव के बीच स्मार्टफोन में बरतें ये 5 सावधानियां, बने जिम्मेदार नागरिक

कनेक्टिविटी बनाए रखने का आदेश

वहीं, विभाग द्वारा पत्र में टेलीकॉम कंपनियों को आपात स्थिति में सुरक्षा और निरंतर कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के लिए बॉर्डर इलाकों में खास ध्यान देने को कहा गया है. इसके आलावा कंपनियों को उन जगहों की लिस्ट बनानी होगी जिन्हें किसी भी कीमत पर चालू रखा जा सके. पत्र में टेलीकॉम कंपनियों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 100 किमी के अंदर बीटीएस जगहों के कामकाज को बिना किसी रुकावट के जारी रखने को कहा गया है. इसके अलावा राज्य और जिला दोनों स्तर पर आपातकालीन संचालन केंद्रों (EOCs) की कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए टेलिकॉम कंपनियों को आदेश दिया गया है.

स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर का करना होगा पालन

वहीं, पत्र में दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को 2020 के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (Standard Operating Procedure) का पालन कड़ाई से करने के लिए कहा है. साथ ही आदेशों को तुरंत प्रभाव में लाने व आवश्यक कार्रवाई तुरंत करने को कहा गया है. इसके अलावा आपात की स्थिति में टेलीकॉम कंपनियों के लॉजिस्टिक के मूवमेंट्स को आसान बनाने और उनकी सुरक्षा का ध्यान देने के लिए LSA प्रमुखों को भी विभाग ने आदेश दिया है.

इंट्रा सर्किल रोमिंग सर्विस

बता दें कि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में टेलीकॉम कंपनियां इंट्रा सर्किल रोमिंग सर्विस शुरू करती हैं. जिससे यूजर्स को नेटवर्क कनेक्टिविटी में कोई दिक्क्त न आ सके. ओडिशा में पिछले साल आए चक्रवाती तूफान के दौरान भी टेलीकॉम कंपनियों ने इंट्रा सर्किल रोमिंग सर्विस शुरू कर दी थी. जिससे वहां के यूजर्स को नेटवर्क से जुडी कोई भी समस्या नहीं हुई थी. इंट्रा सर्किल रोमिंग सर्विस के शुरू होने पर इमरजेंसी के दौरान यूजर्स किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर का नेटवर्क इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में कंपनियों को आपात की स्थिति में इंट्रा सर्किल रोमिंग सर्विस शुरू करने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़ें: TRAI रिपोर्ट में जियो की धाक: मार्च में 74% नए ग्राहक सिर्फ Jio के साथ जुड़े

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >