Jio, Airtel, Vi, BSNL में किसका नेटवर्क है बेस्ट? OpenSignal ने बताया

OpenSignal की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने पांच बड़ी नेटवर्क क्वालिटी कैटेगरी में से चार में खुद को बेहतर साबित किया है.

OpenSignal Report: ओपनसिग्नल ने अपनी ताजा मोबाइल नेटवर्क एक्सपीरिएंस रिपोर्ट में भारती एयरटेल को अक्टूबर 2024 के लिए झारखंड और बिहार में सर्वश्रेष्ठ 5जी नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर बताया है. टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने पांच बड़ी नेटवर्क क्वालिटी कैटेगरी में से चार में खुद को बेहतर साबित किया है. इन कैटेगरीज में 5जी वीडियो एक्सपीरिएंस, 5जी लाइव वीडियो एक्सपीरिएंस, 5जी गेम्स एक्सपीरिएंस, 5जी डाउनलोड स्पीड और 5जी अपलोडिंग की रफ्तार शामिल हैं. एयरटेल ने इस क्षेत्र में 5जी सर्विसेज के लिए टॉप ऑप्शन के रूप में अपनी जगह पक्की की है और अपने यूजर्स तक सर्विसेज पहुंचाने के मामले में बढ़िया परफॉर्म किया है.

एयरटेल यूजर्स का रियलटाइम एक्सपीरिएंस कैसा?

ओपनसिग्नल ने मोबाइल एक्सपीरिएंस का एनालिसिस करने के लिए ग्लोबल स्टैंडर्ड्स तय किये हैं. ये यूजर्स का रियलटाइम एक्सपीरिएंस जानने के लिए एक गाइड की तरह काम करता है. अपनी लेटेस्ट कंज्यूमर रिपोर्ट में, ओपनसिग्नल झारखंड और बिहार में एयरटेल के वर्चस्व को मानता है, जो अलग-अलग स्तरों पर एयरटेल की जबरदस्त जीत का प्रतीक है.

5जी वीडियो एक्सपीरिएंस : सीमलेस 5जी वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एयरटेल झारखंड और बिहार में नंबर 1 नेटवर्क है. एयरटेल के यूजर्स बिना किसी रुकावट या बफरिंग के वीडियो का मजा ले सकते हैं.

5जी लाइव वीडियो एक्सपीरिएंस : झारखंड और बिहार में एयरटेल का 5जी नेटवर्क कम से कम देरी के साथ बेस्ट लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग ऑफर करता है. चाहे वह स्पोर्ट्स हो या म्यूजिक कॉन्सर्ट, यूजर्स बिना किसी बफरिंग के रियल टाइम में ही कॉन्टेंट का आनंद लेते हैं. इस तरह के नॉन-स्टॉप लाइव वीडियो के लिए एयरटेल यूजर्स की पहली पसंद है.

5जी गेम्स एक्सपीरिएंस : एयरटेल का नेटवर्क, गेमिंग के दीवानों का सबसे फेवरेट ऑप्शन है. नेटवर्क के सभी फॉर्मैट्स में नॉन-स्टॉप मल्टीप्लेयर एक्सपीरिएंस ऑफर करने की ताकत की वजह से यूजर्स को टॉप क्लास गेमिंग एक्सपीरिएंस मिलता है.

5जी डाउनलोड स्पीड : झारखंड और बिहार में एयरटेल यूजर्स 5जी डाउनलोड की तेज स्पीड का तुत्फ उठा रहे हैं. इससे मिली सुविधाओं में तेजी से डाउनलोड होने वाली बड़ी फाइल्स, अल्ट्रा हाई डेफिनिशन में बिना रुकावट स्ट्रीमिंग और क्लाउड बेस्ड ऐप्लीकेशन्स का आसानी से इस्तेमाल शामिल है.

5जी अपलोड की रफ्तार : जब कॉन्टेंट अपलोड करने की बात आती है, चाहे वह वीडियो हो, डॉक्यूमेंट्स हों या लाइव स्ट्रीमिंग हो, एयरटेल सबसे तेज अपलोड की सुविधा देती है, जिससे क्रिएटर्स हों या आम यूजर्स, सभी का एक्सपीरिएंस कई गुना बेहतर हो जाता है.

Jio को पीछे छोड़ Airtel ने हासिल की यह खास उपलब्धि, सरहद की निगहबानी में सेना को होगी सहूलियत

Reliance Jio ने रच दिया इतिहास, China Mobile को पछाड़कर बनी दुनिया की नंबर-1 टेलीकॉम कंपनी

BSNL Tariff Hike पर आया बड़ा अपडेट, Jio – Airtel वाली गलती नहीं करेगी सरकारी टेलीकॉम कंपनी

Starlink: एलन मस्क के सैटेलाइट इंटरनेट प्लान से क्यों चिढ़े हैं जियो और एयरटेल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >