Google Translate को टक्कर देने के लिए OpenAI लेकर आया ChatGPT Translate, जानें कैसे करें यूज

ChatGPT Translate

OpenAI ने ChatGPT Translate नाम का एक नया AI टूल लॉन्च किया है. इसे सीधे तौर पर Google Translate को टक्कर देने के लिए लाया गया है. यह टूल 50 से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद (ट्रांसलेट) कर सकता है, बात के मतलब और लहजे को भी समझता है.

OpenAI ने हाल ही में एक नया टूल लॉन्च किया है. यह टूल खास तौर पर ट्रांसलेशन के लिए बनाया गया है. दिलचस्प बात ये है कि बाकी नए एक्सपेरिमेंट्स की तरह इसे भी बिना ज्यादा शोर किए चुपचाप पेश कर दिया गया. इस टूल का नाम है ChatGPT Translate. यह टूल ChatGPT के नॉर्मल चैट इंटरफेस में आपको नहीं मिलेगा. ये अपनी खुद की वेबपेज पर मौजूद है.

हालांकि आज भी कई लोग हैं जो काफी समय से ChatGPT से ट्रांसलेशन कर रहे हैं. लेकिन यह कदम साफ दिखाता है कि OpenAI अब इस काम को ज्यादा गंभीरता से लेना चाहता है. आइए अब आपको थोड़ा डिटेल में बताते हैं क्या है ChatGPT Translate और इसे कैसे यूज किया जाए.

ChatGPT Translate क्या है?

अगर अभी भी आपको नए ChatGPT Translate को लेकर कन्फ्यूजन है, तो इसे थोड़ा हम आसान शब्दों में समझाने की कोशिश करते है. यह एक अलग पेज है, जो खुद-ब-खुद भाषा पहचान लेता है और 50 से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद (ट्रांसलेट) कर सकता है. इसका लुक काफी हद तक Google Translate जैसा ही है, जहां एक बॉक्स में आप टेक्स्ट डालते हैं और दूसरे में उसका अनुवाद दिखता है.

लेकिन असली फर्क अनुवाद दिखने के बाद सामने आता है. आम ट्रांसलेशन टूल्स की तरह यह वहीं नहीं रुकता. ChatGPT Translate आपको एक टैप में आगे के ऑप्शन देता है, जैसे टेक्स्ट को और फ्लूएंट बनाना, ज्यादा फॉर्मल लिखना, बच्चे की भाषा में समझाना या थोड़ा अकादमिक स्टाइल में बदलना.

जैसे ही आप इनमें से किसी ऑप्शन पर टैप करते हैं, आप सीधे ChatGPT के मेन इंटरफेस में पहुंच जाते हैं, जहां पहले से तैयार प्रॉम्प्ट होता है. वहां से आप टोन, हालात या ऑडियंस के हिसाब से टेक्स्ट को और बेहतर बना सकते हैं. इससे ट्रांसलेशन कोई आखिरी काम नहीं लगता, बल्कि आगे सुधार की शुरुआत बन जाता है. सीधे शब्दों में कहें तो यह सिर्फ शब्दों का अनुवाद नहीं करता, बल्कि मतलब को सही तरीके से ढालने में मदद करता है.

ChatGPT Translate कैसे इस्तेमाल करें?

OpenAI के इस नए टूल को इस्तेमाल करना बहुत आसान है. बस आप ये आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले ChatGPT Translate की ऑफिशियल वेबसाइट (https://chatgpt.com/translate/)  पर जाएं
  • अब जिस टेक्स्ट का आपको अनुवाद करना है, उसे बाईं तरफ वाले बॉक्स में टाइप करें या कॉपी-पेस्ट कर दें.
  • इसके बाद ऊपर दाईं ओर दिए गए ऑप्शन से अपनी मनचाही भाषा चुन लें.
  • इतना करते ही टेक्स्ट अपने आप चुनी गई भाषा में ट्रांसलेट हो जाएगा.

अभी की बात करें तो इसमें कई चीजों की कमी साफ नजर आती है. यह टूल अभी पूरी तरह तैयार नहीं लगता. इसमें न तो डॉक्यूमेंट अपलोड करने का ऑप्शन है, न वेबसाइट, न हैंडराइटिंग और न ही रियल-टाइम बातचीत की सुविधा. पेज पर इमेज ट्रांसलेशन का जिक्र जरूर है, लेकिन फिलहाल तस्वीर अपलोड करने का कोई ऑप्शन नहीं दिया गया है.

यह भी पढ़ें: कहीं आपने भी तो नहीं बता दीं ChatGPT को अपनी पर्सनल बातें? देर होने से पहले जानें कैसे करें पूरी हिस्ट्री डिलीट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >