Online Betting का विज्ञापन न करने की सरकारी सलाह से किसको होगा फायदा? जानिए यहां

Online Betting: गेमिंग इंडस्ट्री में सट्टेबाजी और जुआ कंपनियां प्रवेश कर गई हैं. गेमिंग उद्योग निकाय ने कहा है- सेलिबिट्रीज और इंफल्यूएन्सर इन्हें बढ़ावा न दें.

Online Betting : गेमिंग इंडस्ट्री को लेकर एआईजीएफ ने उपभोक्ता निगरानी संस्था की विज्ञापन न करने सलाह को फायदेमंद बताया है. एआईजीएफ ने कहा कि मशहूर हस्तियों और इंफल्यूएन्सर लोगों को सट्टेबाजी और जुआ कंपनियों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए.

गेमिंग उद्योग निकाय एआईजीएफ ने कहा कि मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों को ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ कंपनियों को बढ़ावा देने से परहेज करने की उपभोक्ता निगरानी संस्था सीसीपीए की सलाह से वास्तविक मंचों को अवैध मंचों से अलग करने में मदद मिलेगी. 75 रुपये में मिलेगी मनोरंजन की खुराक, आ रहा देश का पहला सरकारी ओटीटी मंच

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने सभी हितधारकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए सहित अवैध गतिविधियों का समर्थन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इस चेतावनी पर गेमिंग फेडरेशन एआईजीएफ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोलैंड लैंडर्स ने एक बयान में कहा, हम देश-विरोधी अवैध विदेशी गेमिंग साइटों के खिलाफ ऐसा निर्णायक कदम उठाने के लिए सरकार के आभारी हैं जो सरोगेट समाचार और खेल वेबसाइटों की आड़ में भारत में विज्ञापन दे रही हैं. इससे वैध भारतीय ऑनलाइन कौशल गेमिंग परिचालकों को अलग करने में मदद मिलेगी. Digital Media: बहुत जल्द टेलीविजन को पीछे छोड़ेगा डिजिटल मीडिया, यहां पढ़े पूरी रिपोर्ट

सीसीपीए की सलाह सट्टेबाजी और जुए जैसी अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों की बढ़ती घटनाओं के जवाब में आई है. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के अनुरूप दी गई सलाह में विभिन्न कानूनों के तहत निषिद्ध गैरकानूनी गतिविधियों के विज्ञापन, प्रचार और समर्थन पर रोक लगाने पर जोर दिया गया है.

लैंडर्स ने कहा, एआईजीएफ 2018 से ही इस खतरे का जिक्र करता रहा है. हम लगातार इन मुद्दों को विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के साथ उठा रहे हैं. हमने भारत के प्रमुख ओटीटी मंचों, सैटेलाइट चैनलों, समाचार पत्रों और कई भारतीय खेल लीग में प्रायोजकों के रूप में लगातार विज्ञापन देने के साक्ष्य भी मुहैया कराये हैं.

उन्होंने उम्मीद जतायी कि टीवी नेटवर्क, ओटीटी और समाचार प्रकाशक सीसीपीए की सलाह को गंभीरता से लेंगे और इन देश-विरोधी वेबसाइटों का समर्थन नहीं करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >