नए Nord सीरीज लाने की तैयारी में OnePlus, कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

OnePlus भारत में अपनी Nord सीरीज का नया लाइनअप लाने की तैयारी में दिख रही है. कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट से इसके संकेत दिए हैं, जबकि Amazon पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है.

OnePlus Nord CE 5 को भारत में जुलाई 2025 में एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था. अब कंपनी जल्द ही अपनी Nord सीरीज का नया लाइनअप देश में लाने की तैयारी कर रही है. हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नया Nord सीरीज स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है. लेकिन अब कंपनी ने भी नए Nord सीरीज के लॉन्च को टीज कर दिया है. माना जा रहा है कि इस लाइनअप में OnePlus Nord 6 और OnePlus Nord CE 6 जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं.

OnePlus ने शेयर किया पोस्ट 

चीन की टेक कंपनी OnePlus जल्द ही भारत में अपनी नई Nord सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है. इस अपकमिंग लाइनअप में OnePlus Nord 6 और OnePlus Nord CE 6 जैसे स्मार्टफोन्स शामिल होने की उम्मीद है. फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों या महीनों में इसकी ऑफिसियल अनाउंसमेंट हो सकती है.

दिलचस्प बात यह है कि Amazon पर Nord सीरीज के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है. इससे यह कंफर्म हो गया है कि ये स्मार्टफोन्स भारत में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

BIS वेबसाइट पर भी दिखा OnePlus का एक नया फोन

टेक ब्लॉगर्स की दुनिया से भी इस फोन को लेकर दिलचस्प अपडेट सामने आया है. दरअसल, टेक ब्लॉगर Anvinraj Valiyathara ने अपने X (पहले Twitter) अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि OnePlus का एक नया स्मार्टफोन Bureau of Indian Standards (BIS) की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है. इस फोन का मॉडल नंबर CPH2805 बताया जा रहा है.

ब्लॉगर का दावा है कि यह मॉडल नंबर दरअसल आने वाले OnePlus Nord CE 6 से जुड़ा हो सकता है. अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो इसका मतलब है कि Nord सीरीज का यह नया फोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, कंपनी ने शेयर किए जरूरी फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >