OnePlus India ने आखिरकार भारत में अपने दो नये मॉडल्स OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite लॉन्च कर दिए हैं. दोनों स्मार्टफोन हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Android बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आते हैं. जहां Nord CE 6 में Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है, वहीं Nord CE 6 Lite में MediaTek चिपसेट मिलता है. दोनों फोन Amazon और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
OnePlus Nord CE 6 स्पेसिफिकेशन
डिजाइन: OnePlus Nord CE 6 का डिजाइन हाल के OnePlus स्मार्टफोन्स जैसा ही रखा गया है. इसमें स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलता है, हालांकि इसमें Nord 6 जैसा तीसरा डेकोरेटिव कैमरा नहीं दिया गया है. फोन का लुक काफी क्लीन और मिनिमल रखा गया है. बड़ी बैटरी की वजह से यह फोन थोड़ा मोटा और भारी है. इसकी मोटाई 8.5mm और वजन 215 ग्राम है.
डिस्प्ले: फोन में 6.78-इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें HDR सपोर्ट, 3200Hz टच सैंपलिंग रेट और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Crystal Guard Glass दिया गया है.
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो डुअल-एक्सिस OIS सपोर्ट करता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन का रियर कैमरा 4K Ultra HD वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: OnePlus Nord CE 6 में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ Touch Reflex चिप भी मिलती है, जो गेमिंग और टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाती है. फोन में 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. हीट कंट्रोल के लिए इसमें 33,000mm से ज्यादा एरिया वाला बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है.
यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है. कंपनी इसमें 4 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
बैटरी: फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है. इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इतना ही नहीं, फोन 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है, यानी आप इससे दूसरे डिवाइसेज भी चार्ज कर सकते हैं.
अन्य फीचर्स: फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है. इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, Bluetooth 5.2, Wi-Fi 6, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
OnePlus Nord CE 6 Lite: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.72-इंच Full HD डिस्प्ले दिया गया है, जो 1Hz से 120Hz तक एडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और जरूरत पड़ने पर 144Hz तक जा सकता है.
कैमरा: कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं फ्रंट में 8MP कैमरा मिलता है.
प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है. इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है. फोन में 5300mm वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे गेमिंग सेशन के दौरान हीट कंट्रोल में मदद करता है. यह स्मार्टफोन भी Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है.
बैटरी: Nord CE 6 Lite में 7,000mAh बैटरी दी गई है, जो दो दिन तक चलने का दावा करती है. इसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
AI फीचर्स: फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें AI Perfect Shot, AI Reflection Eraser, AI Detail Boost, AI Portrait Glow, AI Eraser और AI Reframe शामिल हैं. इसके अलावा इसमें Google Gemini AI और Gemini Live फीचर्स भी दिए गए हैं.
कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
OnePlus Nord CE 6 की कीमत
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 29,999 रुपये और
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये रखी गई है.
फोन की बिक्री 8 मई दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी. ग्राहक इसे Fresh Blue, Pitch Black और Lunar Pearl कलर ऑप्शन्स में खरीद सकेंगे.
OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 20,999 रुपये और
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है.
मॉडल की सेल 12 मई से शुरू होगी. इसे Vivid Mint और Hyper Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.
साथ ही दोनों फोन्स पर कंपनी 2,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे ग्राहक लॉन्च प्राइस से कम में इन्हें खरीद सकते हैं.
दोनों मॉडल्स को Amazon, OnePlus की वेबसाइट, OnePlus Store App और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Vivo X300 FE लॉन्च: कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप पावर, 100x जूम और 6500mAh बैटरी से मचाएगा धमाल
