OnePlus Nord 6 हुआ महंगा, एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ी कीमत, अब बेस मॉडल ₹42,999 का

वनप्लस ने OnePlus Nord 6 की कीमत एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ा दी है. अब यह स्मार्टफोन ₹40,000 से ऊपर पहुंच गया है और सीधे प्रीमियम सेगमेंट के फोन्स को चुनौती देगा.

वनप्लस का लोकप्रिय स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 अब पहले जैसा वैल्यू फॉर मनी डिवाइस नहीं रह गया है. कंपनी ने भारत में इसकी कीमत फिर बढ़ा दी है और खास बात यह है कि सिर्फ एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं. अप्रैल में लॉन्च हुआ यह फोन शुरुआत में ₹40,000 से कम कीमत वाले प्रीमियम स्मार्टफोन्स में मजबूत विकल्प माना जा रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत सीधे प्रीमियम कैटेगरी में पहुंच गई है. लगातार बढ़ती कीमतों ने उन ग्राहकों को भी चौंका दिया है जो इस फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे.

अब कितनी हो गई OnePlus Nord 6 की नई कीमत?

OnePlus Nord 6 के दोनों स्टोरेज वेरिएंट अब पहले से ज्यादा महंगे हो चुके हैं. कंपनी ने हालिया रिविजन में दोनों मॉडल्स की कीमत में ₹1,000 का इजाफा किया है. इसके बाद 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल अब ₹42,999 में बिकेगा. वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹47,999 तक पहुंच गई है.

अगर लॉन्च प्राइस से तुलना करें तो फोन की कीमत कुल मिलाकर ₹5,000 तक बढ़ चुकी है. यही वजह है कि अब यह डिवाइस उस बजट से बाहर निकल चुका है जहां इसे शुरुआत में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा था.

Oneplus nord 6 फिर हुआ महंगा, pic: x@saaaanjjjuuu

आखिर क्यों लगातार बढ़ रही है कीमत?

वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर कीमत बढ़ाने का कारण नहीं बताया है, लेकिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत इसकी बड़ी वजह हो सकती है. एआई टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग के कारण ग्लोबल मार्केट में चिप्स और स्टोरेज पार्ट्स महंगे हुए हैं, जिसका असर स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर भी दिख रहा है.

कई कंपनियां अब एक साथ बड़ा प्राइस हाइक करने के बजाय धीरे-धीरे कीमत बढ़ाने की रणनीति अपना रही हैं. इससे ग्राहकों के बीच जल्दी खरीदने की भावना भी बनती है.

अब किन स्मार्टफोन्स से होगा मुकाबला?

जब OnePlus Nord 6 लॉन्च हुआ था तब यह ₹40,000 से कम वाले सेगमेंट में दमदार ऑप्शन माना जा रहा था. लेकिन अब इसकी नयी कीमत इसे सीधे ₹45,000 के आसपास वाले प्रीमियम सेगमेंट में ले गई है. यहां इसका मुकाबला गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस फोन्स से होगा.

इस रेंज में अब यूजर्स iQOO और POCO जैसे ब्रांड्स के पावरफुल विकल्प भी देख सकते हैं, जो फ्लैगशिप लेवल प्रॉसेसर और बेहतर कैमरा फीचर्स ऑफर कर रहे हैं.

फीचर्स अब भी काफी दमदार

कीमत बढ़ने के बावजूद OnePlus Nord 6 के फीचर्स अभी भी इसे मजबूत दावेदार बनाते हैं. फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसके साथ Snapdragon 8s Gen 4 प्रॉसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है.

फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है. साथ ही Wi-Fi 7 और IP69/IP69K रेटिंग जैसे फीचर्स इसे और प्रीमियम बनाते हैं.

क्या अब भी खरीदना चाहिए यह फोन?

अगर आपकी प्राथमिकता बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और गेमिंग परफॉर्मेंस है, तो OnePlus Nord 6 अब भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. लेकिन बढ़ती कीमत के कारण अब यूजर्स के पास ज्यादा विकल्प मौजूद हैं. खासकर कैमरा और फ्लैगशिप प्रॉसेसर चाहने वाले ग्राहक इसी बजट में दूसरे स्मार्टफोन्स भी देख सकते हैं.

लगातार बढ़ती कीमतों के बीच यह साफ है कि OnePlus Nord 6 अब मिड-प्रीमियम नहीं बल्कि लगभग फ्लैगशिप प्राइस रेंज में पहुंच चुका है.

यह भी पढ़ें: Vivo V70 FE Vs OnePlus Nord 6: कौन सा फोन है बेटर ऑप्शन?

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 को हटकर बनाती हैं ये 5 चीजें, खरीदने से पहले जरूर जान लें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >