OnePlus ने कन्फर्म कर दिया है कि उसका नया स्मार्टफोन OnePlus N6x इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट पर इस फोन का पेज भी लाइव कर दिया है. इससे फोन का डिजाइन भी सामने आ चुका है. कंपनी ने यह भी बता दिया है कि यह फोन किन दो रंगों में आएगा.
OnePlus N6x, कंपनी की नई OnePlus N सीरीज का दूसरा फोन होगा. यह सीरीज अब Nord सीरीज की जगह ले चुकी है और कंपनी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन इसी सीरीज के तहत लॉन्च किए जाएंगे. फोन के पीछे लंबे कैप्सूल जैसी शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा.
कब लॉन्च होगा OnePlus N6x?
कंपनी की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे (IST) भारत में लॉन्च होगा. इतना ही नहीं, कंपनी ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि फोन Burgundy Red और Ice Blue जैसे दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. लॉन्च से पहले OnePlus ने फोन के डिजाइन की भी और झलक दिखाई है, जिससे इसके लुक की कई जरूरी डिटेल्स सामने आ गई हैं.
ये भी पढ़ें: जेब में आसानी से फिट होंगे ये 3 फ्लैगशिप फोन, परफॉर्मेंस में बड़े स्मार्टफोन्स को देंगे टक्कर
OnePlus N6x का डिजाइन
सबसे खास बात यह है कि फोन के टॉप पर 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा. यानी वायर्ड ईयरफोन यूज करने वाले यूजर्स के लिए यह अच्छी खबर है. फोन के पीछे पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें एक सिंगल कैमरा सेंसर होगा. इसके साथ एक अलग कटआउट भी नजर आया है, जिसे सेकेंडरी लाइट सेंसर माना जा रहा है.
कैमरा मॉड्यूल के बगल में LED फ्लैश भी दिया गया है. डिजाइन की बात करें तो OnePlus N6x में टेक्सचर्ड फ्लैट बैक पैनल मिलेगा, जिसके बीच में OnePlus की ब्रांडिंग होगी. वहीं, फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं.
Amazon और OnePlus स्टोर पर होगी बिक्री
OnePlus N6x की बिक्री भारत में Amazon और OnePlus के ऑफिसियल ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जाएगी. भारत में OnePlus N6x की एंट्री कंपनी की N6 सीरीज को और मजबूत करेगी. बता दें कि OnePlus N6 को 30 जून को लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए है.
ये भी पढ़ें: जुलाई 2026 के 7 सबसे दमदार कैमरा स्मार्टफोन, DSLR जैसी फोटो चाहिए तो ये हैं सबसे टॉप ऑप्शंस
