7,400mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ OnePlus 15R का जमेगा जलवा

OnePlus 15R भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होगा, 7,400mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रॉसेसर के साथ

OnePlus 15R: भारत में अगले हफ्ते वनप्लस 15R की एंट्री होने जा रही है और लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कुछ बड़े फीचर्स का परदा उठा दिया है. सबसे ज्यादा चर्चा इसकी बैटरी को लेकर है, जो अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी.

सबसे बड़ी बैटरी का धमाका

वनप्लस 15R में 7,400mAh की बैटरी दी जा रही है, जो 100W सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. यह अब तक भारतीय मार्केट में वनप्लस की सबसे बड़ी बैटरी है. तुलना करें तो वनप्लस 15 में 7,300mAh बैटरी थी, जबकि चीन में लॉन्च हुए मॉडल में 8,300mAh बैटरी दी गई थी.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रॉसेसर दिया जाएगा, जो इसे बेहद पावरफुल बनाता है.

मेमोरी और स्टोरेज

वनप्लस 15R में 16GB तक की RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलेगा. यह OxygenOS 16 पर चलेगा, जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित है. सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

कैमरा और मजबूती

कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का सेकेंडरी कैमरा होगा.सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन को IP66, IP68 और IP69K रेटिंग मिली है, यानी पानी और धूल से बचाव में यह बेहद मजबूत रहेगा.

लॉन्च डेट

वनप्लस 15R भारत में 17 दिसंबर को लॉन्चहोगा. यह वनप्लस 13R क�� अपग्रेडेड वर्जन है और उम्मीद है कि यह भारतीय यूजर्स को एक नया फ्लैगशिप एक्सपीरिएंस देगा.

Nothing Phone (3a) Lite Review: बजट में स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस

Flipkart Buy Buy Sale में लुढ़के Vivo T4 Ultra 5G के दाम, बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन खरीदने का बढ़िया मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >