OnePlus 15 Launch Event: तीन दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा तगड़ा कैमरा और नया डिजाइन

OnePlus 15 5G कल चीन में लॉन्च होगा. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 7,300mAh बैटरी, 120W चार्जिंग और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. जानिए कीमत और खासियतें

OnePlus अपने नये फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को 27 अक्टूबर 2025 को चीन में लॉन्च करने जा रहा है. पिछले साल के OnePlus 13 की तुलना में इस बार कंपनी ने डिजाइन, कैमरा और बैटरी में बड़े अपग्रेड देने की तैयारी की है. भारत में इसके लॉन्च की उम्मीद आने वाले महीनों में है. आइए जानते हैं अब तक जो कुछ लीक और रिपोर्ट्स में सामने आया है.

OnePlus 15 का डिजाइन और डिस्प्ले

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 15 का डिजाइन OnePlus 13 जैसा ही होगा, ले���िन इसे और प्रीमियम टच देने के लिए nano-ceramic metal frame का इस्तेमाल किया गया है. फोन में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. फोन का वजन करीब 211 ग्राम और मोटाई सिर्फ 8.1mm बतायी जा रही है.

Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रॉसेसर

OnePlus 15 में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 EliteGen 5 चिपसेट दिया जा सकता है, जो बेहद तेज और पावर एफिशिएंट प्रॉसेसरहै. यह फोन को 4K वीडियो एडिटिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे हैवी टास्क के लिए परफेक्ट बनाता है.

नया कैमरा सिस्टम Lumo

OnePlus 15 में तीन 50-मेगापिक्सल कैमरे दिये जा सकते हैं- प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटोलेंस. इसमें नया Max Engine Camera System (Lumo) होगा, जो फोटो और वीडियो क्वालिटी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा. फोन 4K120fps वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट कर सकता है.

7,300mAh की बड़ी बैटरी

इस बार कंपनी बैटरी पर खास फोकस कर रही है. OnePlus 15 में 7,300mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो एक बार चार्ज पर तीन दिन तक चल सकती है. साथ ही इसमें 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा.

OnePlus 15 की कीमत और भारत में लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 15 की भारत में कीमत ₹70,000 से ₹75,000 के बीच हो सकती है. 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पिछले मॉडल से थोड़ी कम रहने की उम्मीद है.

OnePlus 15 5G हुआ Geekbench पर स्पॉट! लॉन्च से पहले ही सामने आए दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस स्कोर

OnePlus 15 की भारत में लॉन्च पक्की, स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >