OnePlus 13 अब हुआ सस्ता, कीमत में बड़ी कटौती

OnePlus 13 की शुरुआती कीमत ₹69,999 थी, लेकिन अब इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर ₹10,000 का प्राइस कट मिल रहा है. Amazon और विजय सेल्स पर यह फोन डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. बैंक ऑफर और कूपन मिलाकर यूजर्स को कुल ₹14,500 तक की बचत हो सकती है

वनप्लस ने भारत में OnePlus 13 को करीब एक साल पहले लॉन्च किया था. लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत ₹69,999 रखी गई थी. अब इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर ₹10,000 का प्राइस कट मिल रहा है, जिससे यह Amazon इंडिया और विजय सेल्स पर और किफायती हो गया है. बैंक ऑफर और कूपन डिस्काउंट जोड़ने पर कीमत और भी कम हो सकती है.

ऑफर्स और डिस्काउंट

विजय सेल्स पर इस फोन पर बैंक ऑफर के जरिये ₹3,500 तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है. इसके अलावा, पोर्टल पर उपलब्ध एक खास कूपन कोड से कीमत पर ₹1,000 की और कटौती होगी. यानी कुल मिलाकर यूजर्स को लगभग ₹14,500 तक का फायदा मिल सकता है.

दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

OnePlus 13 में 6.82-इंच QHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और DolbyVision सपोर्ट है. मूवी देखने और गेमिंग के लिए यह डिस्प्ले शानदार अनुभव देता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 12GB RAM है. फोन 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है.

कैमरा और बैटरी

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP LYT 808 मेन सेंसर, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP हाई-रिजॉल्यूशन फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

बेहतरीन डील

अगर आप फ्लैगशिप फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं और कीमत में बचत करना चाहते हैं, तो OnePlus 13 इस समय एक बेहतरीन डील है. डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी के साथ यह फोन अब पहले से कहीं ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी साबित हो रहा है.

यह भी पढ़ें: ₹20,000 से कम के स्मार्टफोन्स में कौन है ऑल-राउंडर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >