क्यों खरीदना महंगा CCTV? पुराना फोन ही बन जाएगा सिक्योरिटी कैमरा, जानें सेटअप करने का आसान तरीका

Old Phone Hack: अगर आपका पुराना फोन भी किसी कोने में पड़ा हुआ है तो उसे होम सिक्योरिटी कैमरा में आराम से बदल सकते हैं. फोन के कैमरा और एक आसान से थर्ड-पार्टी ऐप की मदद से आप घर की मॉनिटरिंग सेट कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

Old Phone Hack: आजकल हर साल नया फोन लेने का ट्रेंड चल पड़ा है, जबकि पुराना फोन सही से दौड़ रहा होता है. अब इस ट्रेंड को रोकना तो मुश्किल है, लेकिन हम आपको ये जरूर बता सकते हैं कि पुराने फोन को बेकार छोड़ने के बजाय आप उसे कैसे होम सिक्योरिटी कैमरा में बदल सकते हैं. चौकिए नहीं, ये बिल्कुल मुमकिन है. फोन के कैमरा और एक आसान से थर्ड-पार्टी ऐप की मदद से आप घर की मॉनिटरिंग सेट कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे आप अपने पुराने फोन को सिक्योरिटी कैमरा में कैसे बदल सकते हैं.

Security Camera App इंस्टॉल करें

अपने पुराने फोन को सिक्योरिटी कैमरा में बदलने के लिए आपको सबसे पहले ऐप स्टोर में जा कर कोई भरोसेमंद सिक्योरिटी कैमरा ऐप डाउनलोड करना होगा. Android और iPhone दोनों में ऐसे कई ऐप मिल जाते हैं. ऐसा ऐप चुनें जिसमें लाइव स्ट्रीमिंग, मोशन डिटेक्शन, लोकल स्टोरेज, टू-वे ऑडियो और रिमोट एक्सेस जैसे फीचर हों. यही ऐप दोनों फोन में इंस्टॉल कर लें.

कनेक्शन सेटअप करें

ऐप खोलें और दोनों डिवाइस पर एक ही अकाउंट से साइन इन करें. इससे फोन सही तरह से कनेक्ट हो जाते हैं. पुराने फोन को Camera और अपने मौजूदा फोन को Viewer चुनें. फिर स्क्रीन पर दिख रहे स्टेप्स को फॉलो करके दोनों को पेयर कर लें.

कैमरा लगाने की सही जगह चुनें

पुराने फोन को उस जगह रखें जहां आप निगरानी रखना चाहते हैं. जैसे मेन दरवाजा, गलियारा या लिविंग रूम. इसे थोड़ा ऊंचाई पर रखें ताकि व्यू ज्यादा चौड़ा मिले. ध्यान रहे कि फोन हमेशा Wi-Fi से जुड़ा रहे और लगातार चार्जिंग में रहे.

टेस्टिंग करें

सबसे पहले यह चेक करें कि आपका कैमरा फोन चालू रहे. फिर अपने Viewer फोन पर लाइव फीड खोलें. अगर जरूरत पड़े तो कैमरे का ऐंगल सेट कर लें और ऐप में अलर्ट, मोशन सेंसिटिविटी जैसी सेटिंग्स अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर लें. अब आपका DIY सेटअप पूरी तरह तैयार है. बिना महंगा सिक्योरिटी सिस्टम खरीदे, आप कभी भी अपने घर पर नजर रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिना Power Button दबाए भी फोन को कर सकते हैं रीस्टार्ट, कइयों को नहीं पता होती ये 2 सीक्रेट तरीके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >