iPhone नहीं, ये फोन इस्तेमाल करते हैं दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग

Jensen Huang Smartphone: एक वायरल फोटो में एलन मस्क और Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग एक साथ नजर आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के फोन को लेकर चर्चा शुरू हो गई. यूजर्स ने जूम करके अनुमान लगाया कि हुआंग फोल्डेबल Samsung फोन यूज कर रहे हैं, जबकि मस्क iPhone के साथ दिखे.

Jensen Huang Smartphone: एक वायरल फोटो ने अचानक इंटरनेट पर टेक लवर्स में अलग ही हलचल मचा दी है. वजह सिर्फ इतनी नहीं थी कि Elon Musk और Jensen Huang एक साथ बैठे नजर आए. पिछले कुछ दिनों से यह फोटो X, Reddit और कई टेक फोरम्स पर तेजी से शेयर हो रही है. तस्वीर में दोनों दिग्गज कारोबारी एक हाई-प्रोफाइल अमेरिकी बिजनेस डेलिगेशन के साथ चीन के बीजिंग जाते दिख रहे हैं.

शुरुआत में लोगों की नजरें मस्क और हुआंग की बातचीत पर टिकी थीं, लेकिन इंटरनेट यूजर्स की असली दिलचस्पी जल्द ही कहीं और चली गई. सोशल मीडिया पर लोगों ने तस्वीर को जूम करके देखना शुरू किया और फिर चर्चा का केंद्र बन गए वे गैजेट्स, जिन्हें दोनों अपने हाथों में पकड़े हुए थे.

कौन-सा फोन यूज करते हैं जेन्सेन हुआंग?

जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई, इंटरनेट यूजर्स ने उसे क्रॉप करके और जूम कर-करके यह पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी कि फ्लाइट में जेन्सेन हुआंग के हाथ में आखिर कौन-सा स्मार्टफोन था. कई फोरम्स पर तस्वीर की बारीकी से तुलना करने के बाद अब काफी टेक प्रेमियों का मानना है कि एनविडिया चीफ Samsung Galaxy Z Fold 7 इस्तेमाल कर रहे थे. दिलचस्प बात यह रही कि दूसरी तरफ एलन मस्क के हाथ में Apple iPhone 17 Pro नजर आया. बस यही एक तस्वीर और दो अलग-अलग फोन का कॉम्बिनेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बन गया.

Samsung Galaxy Z Fold 7: फीचर्स और कीमत

Samsung ने पिछले साल जुलाई में अपना प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 7 लॉन्च किया था. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका बड़ा फोल्डिंग डिस्प्ले. फोन खोलते ही आपको 8-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X स्क्रीन मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक जाती है.

बाहरी हिस्से पर भी कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया है. इसमें 6.5-इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है, जिससे फोन बंद रहने पर भी आप आसानी से मैसेज चेक कर सकते हैं, कॉल उठा सकते हैं या ऐप्स यूज कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस स्क्रीन को Gorilla Glass Ceramic 2 की प्रोटेक्शन मिली है.

परफॉर्मेंस की बात करें, तो इस फोल्डेबल फोन के अंदर Qualcomm का दमदार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है. सॉफ्टवेयर के मामले में भी Samsung ने इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार किया है. फोन बॉक्स से ही Android 16 बेस्ड One UI 8 पर चलता है. कंपनी इसके लिए 7 बड़े Android अपडेट देने का वादा कर रही है.

इसके पीछे ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर है. इसके साथ 10MP का टेलीफोटो लेंस भी है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है, जबकि 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा बड़े फ्रेम में तस्वीरें कैप्चर करने के काम आता है. खास बात यह है कि फोन से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है.

कीमत की बात करें, तो फिलहाल Flipkart पर भारत में Samsung Galaxy Z Fold 7 की लिस्टिंग 1,59,900 रुपये में दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ सस्ता, फ्लैगशिप फोन पर बड़ा प्राइस कट, बैंक ऑफर से और कम होगी कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >