अब AI करेगा बॉस का काम, तय करेगा आपकी सैलरी, कंपनियां कर रहीं यह तैयारी

AI का प्रभाव हर सेक्टर में तेजी से देखने को मिल रहा है. हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां अब AI के जरिए कर्मचारियों की सैलरी तय की जाएगी, और उनके वेतन वृद्धि को भी निर्धारित करेगी.

भारत में कुछ सालों के अंदर वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव होने की असंका है. अब कंपनियां कर्मचारियों के सैलरी तय करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग करने की दिशा में बढ़ रही हैं. अनुमान है कि अगले 2 से 3 वर्षों में कई कंपनियां AI-आधारित प्रेडिक्टर मॉडल को अपनाकर वेतन तय की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और तेज बनाएंगी. AI और मशीन लर्निंग सैलरी मैनेजमेंट में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं. ये तकनीकें अधिक सटीक पूर्वानुमान और डेटा-आधारित विश्लेषण प्रदान करके रणनीतिक वर्कफोर्स प्लानिंग को प्रभावी बना रही हैं.

AI से कैसे तय होगी सैलरी

नई तकनीकों के बढ़ते प्रभाव के बीच कंपनियां पारंपरिक वेतन संरचना से हटकर AI-आधारित सैलरी तय की ओर कदम बढ़ा रही हैं. माना जा रहा है कि AI वेतन तय करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यक्तिगत बना रही है.

विशेषज्ञों का मानना है कि AI-आधारित वेतन प्रणाली न सिर्फ कंपनियों को अधिक कुशल बनाएगी, बल्कि कर्मचारियों को बेहतर वेतन प्रबंधन का अनुभव भी देगी. टैलेंट रिटेंशन और नई प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए कंपनियों को इन बदलावों को अपनाना आवश्यक होगा. ईवाई (EY) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2028 तक सैलरी और बोनस तय में AI की महत्वपूर्ण भूमिका देखी जाएगी.

AI वेतन बेंचमार्किंग सुनिश्चित करता है कि सैलरी पैकेज प्रतिस्पर्धी बने रहें, जिससे योग्य उम्मीदवारों को आकर्षित किया जा सके, जबकि लागत भी संतुलित रहे. HR अधिक वेतन देने से बचते है, लेकिन साथ ही प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को प्रतिस्पर्धी कंपनियों के आकर्षक ऑफर्स के कारण खोने नहीं देते. एल्गोरिदम वेतन संरचना को इस तरह अनुकूलित करते हैं कि भर्ती बजट प्रभावी रूप से मैनेज हो सके.

किस सेक्टर में होगा मुनाफा 

इस साल विभिन्न सेक्टर्स में सैलरी इंक्रीमेंट को लेकर क्या उम्मीदें हैं, इस पर एक रिपोर्ट में अहम जानकारियां सामने आई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में ई-कॉमर्स सेक्टर में औसतन 10.5% वेतन वृद्धि होने की संभावना है, जबकि फाइनेंशियल सर्विसेज में यह बढ़ोतरी 10.3% तक रह सकती है. ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स में सैलरी हाइक का अनुमान 10.2% लगाया गया है, वहीं आईटी सेक्टर में यह दर 9.6% और आईटी-इनेबल्ड सर्विसेज में 9% तक हो सकती है.

इसके अलावा, रिपोर्ट में एट्रिशन रेट यानी नौकरी छोड़ने की दर पर भी जानकारी दी गई है. 2023 में यह दर 18.3% थी, जो 2024 में घटकर 17.5% पर आ गई है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट कंपनियों के लिए सकारात्मक संकेत है, क्योंकि यह बताता है कि आर्थिक स्थिरता बनी हुई है और संस्थान नए टैलेंट को बनाए रखने में सफल हो रहे हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >