भारत में Nothing ने 7 जुलाई को अपना पहला 'b' सीरीज स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लॉन्च किया था. अब यह स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध हो चुका है. यह कंपनी के एंट्री-लेवल पोर्टफोलियो में Nothing Phone (4a) की जगह लेता है. खास बात यह है कि कंपनी ग्राहकों के लिए बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स, ऑफर्स और कीमत के बारे में.
Nothing Phone (4b): कीमत और ऑफर्स
इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा. वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है. Nothing Phone (4b) की बिक्री भारत में Flipkart पर शुरू हो चुकी है. यह स्मार्टफोन Black, Blue और White तीन रंगों में खरीदा जा सकता है.
ऑफर्स की बात करें तो कंपनी Axis Bank, HDFC Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 7.5% का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा पुराने फोन के बदले एक्सचेंज बोनस का भी फायदा उठाया जा सकता है. अगर आप एक साथ पूरा पेमेंट नहीं करना चाहते हैं, तो 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है.
Nothing Phone (4b): स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
- Nothing Phone (4b) लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि इस फोन को 3 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.
- फोन में 6.77 इंच का Full HD+ Samsung Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी स्क्रीन 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 1,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 480Hz PWM डिमिंग जैसी खूबियों से लैस है.
- फोन को IP64 रेटिंग मिली हुई है. इस वजह से यह धूल और हल्की पानी की छींटों से भी सेफ रहता है.
- Nothing Phone (4b) में 4nm पर बना Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है.
- फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
- गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म न हो, इसके लिए इसमें 4,400 sq mm हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.
- फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका 50MP का प्राइमरी कैमरा Samsung के 1/2.76-इंच सेंसर और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
- Nothing Phone (4b) में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसे 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जबकि 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की मदद से आप जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.
- फोन के पीछे Nothing का सिग्नेचर Glyph Bar इंटरफेस दिया गया है, जिसमें 45 मिनी-LEDs लगी हैं. यह सिर्फ फोन को यूनिक लुक ही नहीं देता, बल्कि नोटिफिकेशन और दूसरे अलर्ट को भी अलग अंदाज में दिखाता है.
ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की बिक्री आज से शुरू, खरीदने से पहले जानें कीमत, ऑफर्स और फीचर्स
