Nothing ने अपनी नई Phone 4a सीरीज से आखिरकार पर्दा उठा दिया है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं. दोनों का डिजाइन हमेशा की तरह काफी अलग और हटकर नजर आता है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों फोन में Glyph लाइटिंग को अलग-अलग तरीके से पेश किया गया है. Phone 4a में बिल्कुल नया Glyph Bar देखने को मिलता है, जबकि Phone 4a Pro में वही Glyph Matrix वापस आया है. इसे हमने पिछले साल Nothing Phone (3) में भी देखा था. तो आइए जानते हैं इस नई Phone 4a सीरीज में क्या-क्या खास मिलने वाला है.
Nothing Phone 4a सीरीज: डिजाइन
Nothing की नई Phone 4a सीरीज में इस बार सबसे ज्यादा ध्यान इसके रंगों और डिजाइन पर दिया गया है. अगर रंगों की बात करें तो Phone 4a Pro सिल्वर, ब्लैक और पिंक कलर में आता है. वहीं Phone 4a पिंक, ब्लू, ब्लैक और व्हाइट जैसे ऑप्शन में उपलब्ध है.
अब बात करते हैं Phone 4a Pro के डिजाइन की. इस बार कंपनी ने इसमें थोड़ा नया एक्सपेरिमेंट किया है. पहले जहां Nothing के फोन अपने ट्रांसपेरेंट लुक के लिए जाने जाते थे, वहीं इस मॉडल में मेटैलिक डिजाइन देखने को मिलता है. हालांकि कैमरा मॉड्यूल में ट्रांसपेरेंट एलिमेंट्स अभी भी मौजूद हैं और इस बार कैमरा मॉड्यूल पहले से काफी बड़ा हो गया है. फोन में Glyph Matrix भी दिया गया है और इसका मेटल यूनिबॉडी इसे प्रीमियम फील देता है. इसकी मोटाई करीब 7.95mm है.
दूसरी तरफ Phone 4a में कंपनी ने वही सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन बरकरार रखा है. इसके साथ कुछ मेटैलिक एलिमेंट्स भी देखने को मिलते हैं. फोन का बैक ग्लास का बना है. इसमें पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है और उसके साथ Glyph Bar भी नजर आता है. इस फोन में फ्लैट प्लास्टिक फ्रेम दिया गया है और इसकी मोटाई 8.55mm है.
अगर प्रोटेक्शन की बात करें तो Phone 4a Pro को IP65 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा. वहीं Phone 4a को IP64 रेटिंग दी गई है.
Nothing Phone 4a सीरीज: डिस्प्ले
दोनों फोन में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है. फर्क सिर्फ रिफ्रेश रेट का है. Phone 4a Pro में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जबकि Phone 4a में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है.
ब्राइटनेस की बात करें तो Pro मॉडल का डिस्प्ले 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है, जबकि Phone 4a में 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. इसके अलावा दोनों ही फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है.
Nothing Phone 4a सीरीज: बैटरी
Phone 4a और Phone 4a Pro दोनों में 5,400mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. साथ ही, दोनों डिवाइस 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे फोन को जल्दी चार्ज करना भी आसान हो जाता है.
Nothing Phone 4a सीरीज: परफॉरमेंस
Nothing Phone 4a Pro में नया Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है. वहीं, Phone 4a में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है. स्टोरेज की बात करें तो दोनों फोन में UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और डेटा ट्रांसफर भी फास्ट रहता है. खास बात ये है कि Phone 4a Pro में LPDDR5X RAM भी मिलती है. इसके अलावा, दोनों फोन में बड़ा वापर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 के साथ आते हैं. अपडेट्स को लेकर भी कंपनी ने अच्छी खबर दी है. दोनों फोन को 3 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे.
Nothing Phone 4a सीरीज: कैमरा
Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro दोनों ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. Phone 4a Pro में 50MP का Sony प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 50MP का JN5 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है.
वहीं Nothing Phone 4a में भी टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड कैमरे वही हैं, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का Samsung GN9 सेंसर है. सेल्फी के शौकीनों के लिए दोनों फोन में 32MP का Samsung KD1 फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Nothing Phone 4a सीरीज: कीमत
Nothing Phone 4a Pro की शुरुआत ₹39,999 से होती है, जो कि बेस 8GB/128GB वेरिएंट के लिए है. वहीं, 8GB/256GB और 12GB/256GB वेरिएंट्स ₹42,999 और ₹45,999 में मिलेंगे.
Nothing Phone 4a का 8GB/128GB वेरिएंट ₹31,999 में उपलब्ध है. इसके बड़े वेरिएंट्स 8GB/256GB और 12GB/256GB की कीमतें ₹34,999 और ₹37,999 हैं.
यह भी पढ़ें: 10,001mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Narzo Power 5G, जानें फीचर्स और प्राइस
