37 हजार रुपये सस्ता हुआ Nothing Phone (3), मिजाज खुश कर देंगे फीचर्स

Nothing Phone (3) की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. दमदार कैमरा, Snapdragon प्रॉसेसर और 7 साल तक अपडेट सपोर्ट के साथ यह फोन अब पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक बन गया है.

Nothing Phone (3) खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है. लॉन्च के समय जिस स्मार्टफोन की कीमत करीब 80 हजार रुपये थी, वह अब 43 हजार रुपये के आसपास में उपलब्ध है. खास बात यह है कि कीमत में भारी कटौती के बावजूद फोन के फीचर्स आज भी फ्लैगशिप सेगमेंट के कई डिवाइसेज को कड़ी टक्कर देते हैं. Nothing का यह स्मार्टफोन अपने यूनिक डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और दमदार कैमरा सिस्टम की वजह से शुरुआत से ही चर्चा में रहा है. अब कीमत में आई बड़ी गिरावट ने इसे और ज्यादा आकर्षक बना दिया है.

एक साल से भी कम समय में 37 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता

Nothing Phone (3) को भारत में जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था. उस समय इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये थी, जबकि 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल 89,999 रुपये में आया था.

हालांकि लॉन्च के बाद कीमत को लेकर काफी चर्चा हुई और कई यूजर्स ने इसे महंगा बताया. अब कंपनी ने इसकी कीमत में बड़ी कटौती कर दी है. वर्तमान में 12GB + 256GB वेरिएंट 42,900 रुपये तक में उपलब्ध है, जबकि 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत करीब 51,980 रुपये तक पहुंच गई है. यानी टॉप वेरिएंट पर लगभग 38 हजार रुपये तक की कमी देखी जा रही है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस आज भी फ्लैगशिप जैसा

Nothing Phone (3) में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED LTPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. बड़ी स्क्रीन और स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस इसे गेमिंग और मल्टीमीडिया उपयोग के लिए शानदार बनाते हैं.

फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रॉसेसर मिलता है. भले ही यह बाजार का सबसे ताकतवर चिपसेट नहीं माना जाता, लेकिन रोजमर्रा के उपयोग, मल्टीटास्किंग, हाई-एंड गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन जैसे कामों को आसानी से संभाल सकता है.

कैमरा प्रेमियों के लिए भी दमदार विकल्प

कैमरा विभाग में Nothing Phone (3) काफी मजबूत नजर आता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और एक अतिरिक्त 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है. सभी कैमरों के साथ प्रीमियम फोटोग्राफी फीचर्स उपलब्ध हैं.

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. ऐसे में यह फोन उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो सोशल मीडिया कंटेंट या वीडियो रिकॉर्डिंग पर ज्यादा ध्यान देते हैं.

लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट बना बड़ी ताकत

Nothing Phone (3) की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है. कंपनी इस डिवाइस के लिए 5 साल तक Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर चुकी है.

इसका मतलब है कि फोन आने वाले कई वर्षों तक नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करता रहेगा. लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण फायदा हो सकता है.

क्या अब खरीदना फायदेमंद रहेगा?

Nothing ने संकेत दिया है कि 2026 में कोई नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया जाएगा. ऐसे में Phone (3) फिलहाल कंपनी का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन बना रहेगा.

अगर आप एक अलग डिजाइन वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, जिसमें साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर, अच्छा कैमरा, लंबा अपडेट सपोर्ट और फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस मिले, तो मौजूदा कीमत पर Nothing Phone (3) पहले की तुलना में कहीं ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस बन गया है.

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a Pro Review: 40 हजार में ऐसा फोन नहीं देखा होगा, डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक पूरा पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >