तहलका मचाने आ रहा Nothing Phone 3, यूनिक डिजाइन और 50MP मिलेगा कैमरा, जानिए कितने में होगा आपका?

Nothing यूजर्स का इंतजार आज फाइनली खत्म होने वाला है. भारत में आज Nothing Phone 3 लॉन्च होने जा रहा है. जिसमें यूजर्स को 50MP का ट्रिपल कैमरा और 5150mAh बैटरी मिलेगी.

इतने दिनों से स्मार्टफोन मार्केट में सुर्खियों में बना हुआ Nothing Phone 3 आज फाइनली भारत में लॉन्च हो रहा है. नथिंग अपने नए मॉडल को आज अपने ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर लॉन्च कर रहा है. वहीं, लॉन्च होने से पहले ही Nothing Phone 3 के डिजाइन से लेकर इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल्स लीक हो हुकी थी. ऐसे में आज इस मॉडल से पर्दा उठने वाला है.

सिर्फ ₹5000 में 5G फोन होगा आपके पॉकेट में, मिलेगा 50MP का डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी भी

Nothing Phone 3: लॉन्च और संभावित कीमत

Nothing Phone 3 को कंपनी आज1 जुलाई को अपने ऑफिशियल साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च कर रही है. इस मॉडल के कीमत कि बात करें, तो भारत में इसकी कीमत 50 से 60 हजार रुपये होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. हालांकि, मॉडल के लॉन्च होने के बाद ही इसकी असल कीमत का पता चल पाएगा.

Nothing Phone 3 में होगा ये खास

इस बार Nothing Phone 3 में “Glyph Interface” की जगह एक मिनिमलिस्ट Dot Matrix डिज़ाइन मिलेगा. स्लीक और प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च हो रहे इस मॉडल में यूजर्स को 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है. कैमरा सेटअप कि बात करें तो, डिजाइन के साथ-साथ कैमरा सेटअप भी इस बार कंपनी ने बदल दिया है. Nothing Phone 3 के बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का टेलीफोटो (3x पेरिस्कोप) कैमरा यूजर्स को मिल सकता है. वहीं, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 60x अल्ट्रा जूम फीचर भी यूजर्स को मिलेगा. इसके अलावा सेल्फी के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा मिल सकता है. वहीं, Snapdragon 8s Gen 4 के चिपसेट के साथ मॉडल में 5,150mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है.

5000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M36, कीमत जान हो जाएंगे खुश

₹8000 से कम में मिल रहे हैं बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स- Samsung, Redmi और Lava की पेशकश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >