अरे वाह! Nothing Phone 2a Plus पर मिल रही ₹12 हजार से भी ज्यादा की छूट, जानिए कहां और कैसे मिलेगी यह डील

Nothing Phone 2a Plus को पिछले साल की शुरुआत में ₹29,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था. हालांकि अब इस स्मार्टफोन पर जबरदस्त छूट मिल रही है. 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत घटकर अब सिर्फ ₹19,950 रह गई है.

Nothing Phone 2a Plus: अगर आप एक दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसमें खास डिजाइन, क्लीन यूजर इंटरफेस और बेहतरीन परफॉर्मेंस हो तो Nothing Phone 2a Plus आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह फोन इस वक्त Amazon पर बैंक डिस्काउंट सहित 18,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है. गौरतलब है कि यह स्मार्टफोन पिछले साल भारत में लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये रखी गई थी.

इस फोन में AMOLED डिस्प्ले, Corning Gorilla Glass 5 की सुरक्षा और MediaTek Dimensity चिपसेट जैसी प्रमुख खूबियां दी गई हैं. अगर यह डील आपको आकर्षक लग रही है आइए जानते हैं कैसे आप Amazon से इस मिड-रेंज फोन को 18,000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं.

कैसे मिलेगी डील 

नथिंग फोन 2a प्लस की कीमत अब अमेजन पर ₹19,950 से शुरू हो रही है. ग्राहकों को चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड पर ₹2,000 तक की छूट मिल सकती है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹17,950 हो जाती है. इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ₹18,900 तक का एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकता है, जो डिवाइस की हालत और मॉडल पर निर्भर करता है. इच्छुक खरीदारों के लिए ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध हैं, जो ₹976 प्रति माह से शुरू होते हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹1,299 में खरीदें Moto G85! जानें यह धमाकेदार ऑफर पाने का पूरा तरीका

Nothing Phone 2a Plus की फीचर 

नथिंग कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 2a Plus को शानदार स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन 6.7 इंच के फुल एचडी+ रेजोल्यूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 10-बिट कलर सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है.

डिवाइस में ताकतवर MediaTek Dimensity 7350 Pro प्रोसेसर मौजूद है, जिसे 12GB तक की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 14 पर आधारित NothingOS 2.6 पर काम करता है.

फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone 2a Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी की बात करें तो यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 50 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है.

यह भी पढ़ें: Rs 5000 में घर ले जाएं दमदार प्रोसेसर वाला Realme P3 5G, यहां चल रही तगड़ी डील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >