Mukesh Ambani का फाइनेंशियल मार्केट में बड़ा दांव, लॉन्च किया New JioFinance App

Mukesh Ambani Reliance Industries Launched New JioFinance App: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने कई सुविधाओं के साथ अपनी ऐप में किया सुधार. सेविंग एकाउंट, लोन, इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड का वन-स्टॉप-डेस्टिनेशन

Mukesh Ambani Reliance Industries Launched New JioFinance App: पहले से बेहतर वित्तीय सेवाएं देने के लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) ने अपना पूर्णता विकसित जियोफाइनेंस ऐप लॉन्च कर दिया है. जियोफाइनेंस ऐप का बीटा संस्करण करीब 4 माह पहले 30 मई, 2024 को लॉन्च किया गया था. तब से अब तक इसे 60 लाख उपभोक्ता डाउनलोड कर चुके हैं. कंपनी का दावा है कि ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर ही नया ऐप तैयार किया गया है. नया ऐप गूगल प्ले स्टोर, एप्पल ऐप स्टोर और माईजियो से डाउनलोड किया जा सकेगा.

New JioFinance App: कई नयी सर्विसेज जुड़ीं

कंपनी ने अपने फाइनेंशियल प्रोडक्ट चेन में कई नयी सर्विसेज जोड़ी हैं. इनमें म्यूचुअल फंड पर लोन, संपत्ति पर लोन, होम लोन और होम लोन बैलेंस ट्रांसफर शामिल हैं. फाइनेंशियल बाजार में पैर जमाने के लिए कंपनी प्रतिस्पर्धी दरों पर लोन उपलब्ध कराएगी.

New JioFinance App: 5 मिनटों में डिजिटली खोला जा सकता है बैंक में बचत खाता

कंपनी के मुताबिक, जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (जेपीबीएल) में करीब 15 लाख ग्राहक बचत खाता खुलवा चुके हैं. बैंक में बचत खाता सिर्फ 5 मिनटों में डिजिटली खोला जा सकता है. खाते के साथ डेबिट कार्ड भी मिलेगा और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की वजह से बचत खाता अधिक सुरक्षित भी होगा. इसके अतिरिक्त, यूपीआई पेमेंट, मोबाइल रीचार्ज और क्रेडिट कार्ड बिलों के भुगतान जैसी सर्विस भी ग्राहकों को उपलब्ध होंगी.

New JioFinance App: क्या-क्या कर सकता है ऐप?

जियोफाइनेंस ऐप में ग्राहकों के विभिन्न बैंक खातों और उनके म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को भी लिंक किया जा सकता है. इसके अलावा, जियोफाइनेंस ऐप लाइफ इंश्योरेंस, दोपहिया और मोटर बीमा के क्षेत्र में भी कई सर्विस देता है. जेएफएसएल, अंतरराष्ट्रीय फंड ब्लैकरॉक के साथ मिलकर ग्राहकों के लिए विश्व स्तरीय, नवीन निवेश सॉल्युशन लाने की दिशा में भी काम कर रहा है.

New JioFinance App: ऐप के जरिये वित्तीय सेवाओं तक सुविधाजनक पहुंच

जेएफएसएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा, जेएफएसएल में हमारा मिशन प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर निर्बाध और सुविधाजनक वित्तीय सेवाओं तक लोगों की पहुंच बनाना है. नया जियोफाइनेंस ऐप भारत में बना है, और जल्द ही आने वाले कई नये फीचर्स के साथ, हम भारत के लोगों के लिए एक भरोसेमंद वित्तीय सहयोगी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

Ratan Tata की कंपनी रोकेगी Mukesh Ambani की JIO का विजय रथ, Airtel भी टेंशन में

Mukesh Ambani Diwali Gift: 13 हजार रुपये देकर घर लाएं ब्रांड न्यू iPhone 16, यह स्कीम है शानदार

Jio Diwali Offer: जियो का धमाकेदार ऑफर, साल भर मिलेगा फ्री इंटरनेट, लेकिन यहां है ट्विस्ट

JIO के सस्ते प्लान को Google देगा चुनौती, जानिए खर्चा कितना होगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >