Motorola जल्द ही अपनी G-Series में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने वाली है. कंपनी का नया Moto G Max जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है. इसके लॉन्च की तारीख भी सामने आ चुकी है. लॉन्च से पहले यह फोन Flipkart पर भी लिस्ट हो गया है, जहां इसके कई जरूरी स्पेसिफिकेशंस और कलर ऑप्शन की डिटेल्स मिल गई है. Moto G Max कब लॉन्च होगा और इसमें हमें क्या-क्या खास फीचर्स देखने को मिलेंगे.
कब लॉन्च होगा Moto G Max?
Motorola का नया Moto G Max भारत में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. कंपनी ने Flipkart पर इसके लिए एक लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया है, जिससे फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शंस की झलक मिल गई है.
डिजाइन की बात करें तो Moto G Max में सैटिन फिनिश देखने को मिल सकती है, जबकि फोन का फ्रेम फ्लैट रखा गया है. कंपनी ने इसे Pantone द्वारा चुने गए कलर ऑप्शंस में टीज किया है. Flipkart की लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन ब्लू, डार्क ग्रे और पिंक रंगों में उपलब्ध होगा.
Moto G Max के फीचर्स
- फोन में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. डिस्प्ले की पीक HBM ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक होगी, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन को देखना आसान रहेगा.
- Motorola इसमें Water Touch 2.0 फीचर भी देगी. इसकी मदद से गीली उंगलियों से भी टचस्क्रीन को बेहतर तरीके से यूज किया जा सकेगा.
- परफॉर्मेंस की बात करें तो Moto G Max में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा. इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी.
- फोन में Android 16 मिलेगा. Motorola इस फोन के साथ दो बड़े OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा कर रही है.
- कैमरे की बात करें तो Moto G Max में पीछे की तरफ 50 MP का Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलेगा.
- सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
- फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर तीन दिन तक का बैकअप दे सकती है.
- Moto G Max में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक और IP64 रेटिंग भी मिलेगी.
- स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic दिया जाएगा, जबकि फोन MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आएगा.
ये भी पढ़ें: iQOO Z11 की खूबियां हुईं कन्फर्म, Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ इन कलर ऑप्शन में आएगा फोन
