Motorola का डबल धमाका! भारत में लॉन्च किया अपना पहला लैपटॉप और टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने अब भारतीय लैपटॉप बाजार में प्रवेश कर लिया है. कंपनी ने Moto Book 60 लैपटॉप और Moto Pad 60 Pro टैबलेट को लॉन्च किया है, जो 23 अप्रैल से Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे.

Motorola: कल यानी 19 अप्रैल को मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना पहला लैपटॉप Moto Book 60 लॉन्च किया. यह लैपटॉप Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर से लैस है और आकर्षक रंगों जैसे ब्रॉन्ज ग्रीन और वेजवुड में उपलब्ध होगा. इसके साथ ही कंपनी ने नया टैबलेट Moto Pad 60 Pro भी पेश किया है, जिसमें 12.4 इंच का बड़ा 3K रेजोल्यूशन डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. यह टैबलेट MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट से लैस है और Moto Pen Pro स्टाइलस के साथ आता है. दोनों डिवाइस 23 अप्रैल से Flipkart और Motorola.in के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. आइए जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में.

Motorola Moto Book 60: कीमत और वेरिएंट्स 

मोटोरोला ने अपना नया लैपटॉप Moto Book 60 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

  • 16GB रैम + 512GB स्टोरेज (Intel Core 5 प्रोसेसर): कीमत ₹66,990
  • 16GB रैम + 512GB स्टोरेज (Intel Core 7 प्रोसेसर): कीमत ₹74,990
  • 16GB रैम + 1TB स्टोरेज (Intel Core 7 प्रोसेसर): कीमत ₹78,990
  • मोटो बुक 60 दो आकर्षक रंगों में आता है — Pantone वैलिडेटेड Wedgewood और Bronze Green.

Motorola Moto Book 60 फीचर्स 

  • मोटो ने अपना नया प्रीमियम लैपटॉप Moto Book 60 लॉन्च कर दिया है, जो शानदार फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है. इस लैपटॉप में 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है.
  • प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Intel Core 5 210H और Core 7 240H के विकल्प मिलते हैं. परफॉर्मेंस को स्मूद बनाने के लिए इसमें 32GB तक DDR5 RAM और 1TB तक का PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज दिया गया है.
  • वीडियो कॉलिंग और सिक्योरिटी के लिए इस लैपटॉप में 1080p वेबकैम मिलता है, जिसमें प्राइवेसी शटर और Windows Hello के लिए IR सेंसर भी शामिल है.
  • बैटरी की बात करें तो यह डिवाइस 60Wh बैटरी के साथ आता है, जिसे 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
  • Moto Book 60 को मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरैबिलिटी (MIL-STD-810H) सर्टिफिकेशन मिला है. इसके साथ ही इसमें Smart Connect और Smart Clipboard जैसे AI फीचर्स भी मौजूद हैं.
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB-A, USB-C, HDMI पोर्ट, microSD स्लॉट, और 3.5mm ऑडियो जैक जैसी सुविधाएं दी गई हैं.

यह भी पढ़े: 20 हजार के अंदर मिलते हैं इन 5 फोन्स में लाखों रुपये वाले फीचर्स, Realme, Moto जैसे ब्रांड्स हैं शामिल

Motorola Moto Pad 60 Pro: कीमत और वेरिएंट्स

Moto Pad 60 Pro भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है. 

  • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज : कीमत ₹26,999
  • 12GB रैम + 265GB स्टोरेज : कीमत ₹28,999
  • यह टैबलेट खास Pantone वैलिडेटेड Bronze Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है.

Motorola Moto Pad 60 Pro फीचर्स 

  • इसमें 12.7 इंच का LTPS 3K डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है.
  • इस टैब को ताकत देता है MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर. यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है — 8GB/128GB और 12GB/256GB रैम व स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ.
  • कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
  • ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें चार स्पीकर दिए गए हैं जो JBL द्वारा ट्यून किए गए हैं और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं.
  • खास बात यह है कि Moto Pad 60 Pro के साथ एक Moto Pen भी बंडल में मिलता है, जो प्रिसीजन टास्क्स के लिए उपयोगी है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >