AI-पावर्ड कैमरा के साथ इस दिन आएगा Motorola का नया फोन, जानिए फीचर्स

Motorola अपना नया मॉडल Motorola Edge 70 Pro को भारत में जल्द लॉन्च करने वाला है. इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी मिलेगी. फोटोग्राफी के लिए कई सारे AI कैमरा फीचर्स भी मिलेंगे.

Motorola ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह फोन Edge 70 सीरीज का तीसरा मॉडल होगा, जो पहले आए Edge 70 और Edge 70 Fusion के बाद आएगा. कंपनी इस फोन को खासतौर पर AI-पावर्ड कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश करने जा रही है.

लॉन्च डेट और उपलब्धता

Motorola Edge 70 Pro भारत में 22 अप्रैल दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. यह स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जहां इसका माइक्रोसाइट पहले से लाइव है. फोन तीन कलर Pantone Lily White (मार्बल फिनिश), Pantone Tea (सैटिन लक्स फिनिश) और Pantone Titan (फैब्रिक फिनिश) ऑप्शन्स में आएगा.

डिस्प्ले और डिजाइन

डिजाइन की बात करें, तो Motorola Edge 70 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले और स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो Edge सीरीज की पहचान है.

इसमें 6.8-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा. डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलेगा. साथ ही यह IP68/IP69 रेटिंग और MIL-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा, जिससे फोन को धूल-पानी या गिरने से भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा.

परफॉर्मेंस और कूलिंग

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलेगा, जो AnTuTu पर 24 लाख से ज्यादा स्कोर करने का दावा करता है. फोन में 4,600mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग और हेवी यूज में फोन के हीट को कंट्रोल करेगा.

कैमरा और AI फीचर्स

Motorola Edge 70 Pro में बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा.

मॉडल में AI-पावर्ड लो-लाइट फोटोग्राफी, जीरो शटर लैग, बेहतर पोर्ट्रेट और ग्रुप शॉट जैसे फीचर्स मिलेंगे. साथ ही फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करेगा.

बैटरी और सॉफ्टवेयर

इसमें 6500mAh बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 2 दिन तक चल सकती है. साथ ही 90W फास्ट चार्जिंग और बॉक्स में TurboPower चार्जर मिलेगा.

यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलेगा और इसमें 3 साल तक के OS अपडेट और 5 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ Oppo F33 Series लॉन्च, यहां जानें कीमत और सारी खूबियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >