आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दो बड़े लॉन्च होने जा रहे हैं. Motorola और Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन्स Motorola Edge 70 Pro+ और Xiaomi 17T आज लॉन्च करने वाली है. दोनों फोन शानदार कैमरा, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाले हैं. Motorola Edge 70 Pro+ जहां अपने 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP पेरिस्कोप कैमरे की वजह से चर्चे में है, तो वहीं Xiaomi 17T Leica कैमरा सिस्टम और शानदार परफॉर्मेंस के दम पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. ऐसे में नया फोन खरीदने की सोच रहे यूजर्स के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है, क्योंकि उन्हें प्रीमियम सेगमेंट में दो नए और दमदार ऑप्शन मिलने वाले हैं. आइए जानते हैं दोनों मॉडल्स की खासियत.
Motorola Edge 70 Pro+ में मिलने वाले फीचर्स?
डिजाइन: Motorola Edge 70 Pro+ में कंपनी ने अपने ट्रेडिशनल डिजाइन को बरकरार रखा है. यह नया मॉडल अलग-अलग टेक्सचर फिनिश के साथ आने वाला है. मॉडल Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा. इनमें Chicory Coffee वेरिएंट में वुडन स्टाइल बैक डिजाइन मिलने वाला है, जबकि बाकी मॉडल्स में फैब्रिक और सैटीन जैसी फिनिश मिलने वाली है.
ड्यूरेबिलिटी: मॉडल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सपोर्ट के साथ आ रहा है, जिससे गिरने पर भी फोन को ज्यादा नुकसान नहीं होगा. साथ ही इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे पानी और धूल से फोन जल्दी खराब नहीं होगा. इसके अलावा डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया जाएगा.
डिस्प्ले: फोन में 6.8 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा.
कैमरा: फोन में OIS सपोर्ट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है. साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है. रियर कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग 4K HDR10+ 60fps तक सपोर्ट करेगा.
परफॉर्मेंस: Motorola Edge 70 Pro+ में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलने वाला है. फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिल सकता है. इसके अलावा, फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए वेपर कूलिंग चेंबर भी मिलेगा.
पावर: इस मॉडल में 6500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलने वाली है, जो 90W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.
Xiaomi 17T के फीचर्स
डिजाइन: Xiaomi 17T फ्लैट मेटल फ्रेम के साथ आएगा, जिससे इसे प्रीमियम फील मिलने की उम्मीद है. इसके बैक पैनल के निचले हिस्से में Xiaomi की ब्रांडिंग वर्टिकल स्टाइल में दिखाई देगी. फोन के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए जाएंगे, जबकि लेफ्ट साइड का हिस्सा पूरी तरह साफ और मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ रखा गया है. इसके बैक पैनल में स्क्वायर-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें Leica-tuned ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा. कैमरा मॉड्यूल के साथ LED फ्लैश भी मौजूद होगा, जो इसकी लुक को और बेहतर बनाता है.
डिस्प्ले: Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करेगा. बेहतर कलर और वीडियो क्वालिटी के लिए इसमें Dolby Vision सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. वहीं, 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखने लायक बनाएगी. ऑडियो के मामले में भी यह फोन दमदार हो सकता है, क्योंकि इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं.
कैमरा: फिलहाल कंपनी ने इसके कैमरा फीचर्स रिवील नहीं किए है, लेकिन Xiaomi 17T में दमदार टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है, जिसे Zeiss के साथ मिलकर ट्यून किया गया है. यह कैमरा 5X ऑप्टिकल जूम और 10X ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम सपोर्ट करेगा, जिससे दूर मौजूद सब्जेक्ट्स की भी शानदार डिटेल्स कैप्चर की जा सकेंगी. वहीं, AI तकनीक की मदद से फोन 120X तक डिजिटल जूम ऑफर करेगा.
परफॉर्मेंस: पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलने वाला है. यह प्रोसेसर LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ मिलकर फास्ट और स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव देगा. स्मार्टफोन Android 16 आधारित लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है.
बैटरी: लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए Xiaomi 17T में 6500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा सकती है. साथ ही, फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है, जिससे बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा और यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.
यह भी पढ़ें: खरीदना है नया स्मार्टफोन? जून में आ रहे हैं Xiaomi, Motorola और Redmi के तगड़े मॉडल
